Maharashtra: अब मुंबई से नवी मुंबई एयरपोर्ट तक सीधी मेट्रो! CIDCO को मिली मंजूरी, जानिए पूरा प्लान
मुंबई और नवी मुंबई के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. सिडको (CIDCO) को महाराष्ट्र सरकार से मेट्रो लाइन 8 प्रोजेक्ट के लिए हरी झंडी मिल गई है.
Maharashtra: मुंबई और नवी मुंबई के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. सिडको (CIDCO) को महाराष्ट्र सरकार से मेट्रो लाइन 8 प्रोजेक्ट के लिए हरी झंडी मिल गई है. ये लाइन सीधे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) से जोड़ेगी. यानी अब दो बड़े एयरपोर्ट के बीच सीधी मेट्रो सेवा मिलने जा रही है, जिससे यात्रियों को ट्रैफिक से राहत और समय की बचत दोनों होगी.
CIDCO के सीनियर अफसरों के मुताबिक इस प्रोजेक्ट की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार हो चुकी है और इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर बनाया जाएगा.
8 करीब 35 KM लंबी होगी मेट्रो लाइन
मेट्रो लाइन 8 करीब 35 किलोमीटर लंबी होगी, जिसमें 9.25 किलोमीटर अंडरग्राउंड और 25.63 किलोमीटर एलिवेटेड ट्रैक होगा. मेट्रो CSMIA टर्मिनल 2 से शुरू होगी, चेड़ानगर तक अंडरग्राउंड जाएगी और फिर एलिवेटेड होकर NMIA तक पहुंचेगी. रास्ते में ये लाइन कुरला, LTT, मानखुर्द, वाशी, नेरुल और बेलापुर जैसे इलाकों से गुजरेगी. CIDCO के वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर विजय सिंघल ने कहा कि नवी मुंबई मेट्रो प्रोजेक्ट हमारे सस्टेनेबल अर्बन डेवलपमेंट विजन का अहम हिस्सा है.
लाइन 1 को पहले ही यात्रियों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है. लाइन 2 और 8 जैसे प्रोजेक्ट्स से एयरपोर्ट कनेक्टिविटी और बेहतर होगी.
2023 में लॉन्च हुई मेट्रो लाइन 1
इसके साथ ही CIDCO ने पहले से प्लान की गई मेट्रो लाइन 2, 3 और 4 को अब एक ही कॉरिडोर – मेट्रो लाइन 2 में मर्ज कर दिया है. ये लाइन पेंढार से लेकर NMIA के ईस्ट साइड तक फैली होगी, जिसकी लंबाई 16 किलोमीटर होगी. इसका डीपीआर फिलहाल तैयार हो रहा है. इस रूट से PMAY हाउसिंग, तलोजा MIDC और अन्य घनी आबादी वाले इलाके सीधे जुड़ जाएंगे.
नवंबर 2023 में लॉन्च हुई मेट्रो लाइन 1 (CBD बेलापुर से पेंढार – 11.1 किमी) पहले ही यात्रियों को सुविधा दे रही है. अब इसे 3.02 किमी आगे बढ़ाकर NMIA से जोड़ा जा रहा है. ये एक्सटेंशन (लाइन 1A) मेट्रो लाइन 8 से सागर संगम इंटरचेंज स्टेशन पर जुड़ जाएगा.
ट्रांसपोर्ट जरूरतों को पूरा करने की योजना
यही नहीं, CIDCO ने मेट्रो ट्रेन ऑपरेशन के लिए अत्याधुनिक ऑपरेशन्स कंट्रोल सेंटर (OCC) और ट्रेनिंग के लिए ड्राइविंग सिम्युलेटर भी तैयार किया है ताकि सेवाओं में कोई चूक न हो.
NAINA (Navi Mumbai Airport Influence Notified Area) के विकास को देखते हुए CIDCO दो नई मेट्रो लाइनों के DPR पर भी काम कर रहा है, ताकि भविष्य की ट्रांसपोर्ट जरूरतों को समय रहते पूरा किया जा सके.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2025 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

