Noida: नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक के खिलाफ 15 से अधिक मुकदमे दर्ज
थाना फेस-1 क्षेत्र में नोएडा पुलिस और दो शातिर बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई. इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. घायल बदमाश की पहचान अमन, निवासी गौतमबुद्धनगर, उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है.
नोएडा, 8 अप्रैल : थाना फेस-1 क्षेत्र में नोएडा पुलिस और दो शातिर बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई. इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. घायल बदमाश की पहचान अमन, निवासी गौतमबुद्धनगर, उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है.
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अमन के खिलाफ 15 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. वहीं, उसके फरार साथी को कांबिंग के दौरान दबोच लिया गया. उसकी पहचान सौरभ, निवासी न्यू अशोक नगर, दिल्ली, उम्र लगभग 22 वर्ष के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, थाना फेस-1 की टीम सेक्टर 15ए के पीछे गंदे नाले की ओर जाने वाली सड़क पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान सेक्टर 16 की दिशा से एक संदिग्ध बाइक आती दिखी. पुलिस द्वारा रोकने का इशारा किए जाने पर बाइक सवार उल्टी दिशा में भागने लगे और गंदे नाले की पटरी पर फरार होने का प्रयास करने लगे. यह भी पढ़ें : Aligarh Shocker: शादी से 9 दिन पहले सास को लेकर फरार हुआ दामाद, कई दिनों से चल रहा था प्रेम प्रसंग; सदमे में दुल्हन
खुद को घिरता देख एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई. उसे मौके पर ही काबू में कर लिया गया. वहीं दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया, जिसे बाद में कांबिंग अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से छह मोबाइल फोन, चोरी की गई एक बाइक, एक देसी तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है.
बरामद मोबाइल फोनों में से एक रेडमी ब्रांड का मोबाइल थाना फेस-1 में दर्ज लूट के एक मुकदमे से संबंधित पाया गया है. घायल बदमाश अमन को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने के लिए उनका डाटा अन्य जनपदों को भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, इन दोनों का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है और ये राह चलते लोगों से हथियार के बल पर मोबाइल व अन्य सामान लूटने की घटनाओं को अंजाम देते थे. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगे की पूछताछ जारी है और इनके नेटवर्क का भी पता लगाया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2025 11:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

