देश

Viral Video: आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ा, बड़ा हादसा टला, कुत्ते ने बच्ची को दौड़ाया, गार्ड ने भगाया

नोएडा में आवारा कुत्तों का आतंक कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. दो दिन पहले हुई घटना ने पूरे नोएडा वासियों समेत सभी को दहशत में डाल दिया था, जब आवारा कुत्तों ने एक मासूम बच्ची को नोच डाला था और उसकी मौत हो गई थी.

Viral Video: आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ा, बड़ा हादसा टला, कुत्ते ने बच्ची को दौड़ाया, गार्ड ने भगाया
प्रतिकात्मका तस्वीर (Photo Credits Wikimedia Commons)

नोएडा, 20 अक्टूबर : नोएडा में आवारा कुत्तों का आतंक कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. दो दिन पहले हुई घटना ने पूरे नोएडा वासियों समेत सभी को दहशत में डाल दिया था, जब आवारा कुत्तों ने एक मासूम बच्ची को नोच डाला था और उसकी मौत हो गई थी.

इसको लेकर अभी हंगामा चल ही रहा था कि तब तक दूसरा सीसीटीवी वीडियो सामने आ गया. जिसमें एक बच्ची को रोड पर एक आवारा कुत्ते ने दौड़ाना शुरू किया. गनीमत यही थी कि पास में ही सोसाइटी का गार्ड मौजूद था. जिसने डंडा लेकर कुत्ते को भगाने की कोशिश की और बच्ची को बचा लिया. वरना हादसा बड़ा हो सकता था.

 

मिली जानकारी के मुताबिक एक सीसीटीवी सामने आया है जिसमें एक बच्ची को एक कुत्ता दौड़ा रहा है. ये सीसीटीवी नोएडा के सेक्टर 168 द गोल्डन पाल्म सोसाइटी का बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : दिल्ली उच्च न्यायालय ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध के खिलाफ याचिका खारिज की

सीसीटीवी में आवारा कुत्ता मासूम बच्ची को काटने के लिए दौड़ता दिखाई दे रहा है. गनीमत रही सोसाइटी में तैनात गार्ड ने कुत्ते को डंडा मारकर भगाया और बच्ची को बचा लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2022 01:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).