देश

Noida Shocker: बंगले की डील बनी काल! सुप्रीम कोर्ट की वकील को पति ने उतारा मौत के घाट, 24 घंटे तक स्टोर रूम में छिपा रहा

सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील रेनू सिन्हा के मर्डर के मामले में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके पति को गिरफ्तार किया है. शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या के नोएडा स्थित बंगले में की. आरोपी का नाम नितिन नाथ सिन्हा है.

Noida Shocker: बंगले की डील बनी काल! सुप्रीम कोर्ट की वकील को पति ने उतारा मौत के घाट, 24 घंटे तक स्टोर रूम में छिपा रहा
Representative Image | Photo: PTI

नोएडा: सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील रेनू सिन्हा के मर्डर के मामले में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके पति को गिरफ्तार किया है. शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या के नोएडा स्थित बंगले में की. आरोपी का नाम नितिन नाथ सिन्हा है. जानकारी के मुताबिक वकील पत्नी की हत्या करने के बाद नितिन नाथ 36 घंटे से ज्यादा समय तक बंगले के स्टोर रूम में छिपा रहा. पुलिस ने फोन ट्रैक कर उसको पकड़ लिया. आरोपी की पत्नी रेनू सिन्हा सुप्रीम कोर्ट में वकील थीं. उनका शव शनिवार को नोएडा सेक्टर 30 स्थित उनके बंगले के बाथरूम में मिला था. दिल्ली में पति बना जल्लाद, अवैध संबंध के शक में पत्नी की चाकू मारकर की हत्या, गिरफ्तार.

पुलिस ने रात करीब 3 बजे कोठी के एक स्टोर रूम का ताला तोड़कर उनके पति नितिन नाथ को गिरफ्तार किया है. पुलिस को शक है कि नितिन ने ही कोठी बेचने को लेकर चल रहे विवाद के बीच अपनी पत्नी रेनू की हत्या कर दी. पुलिस जल्द ही इस मामले में खुलासा कर सकती है.

रेनू सिन्हा का भाई दो दिनों से लगातार उनको कॉल कर रहे थे लेकिन उनको कोई जवाब नहीं मिल रहा था. बहन के फोन का कोई जवाब नहीं मिलने के बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी. बंगले में जबरन घुसने के बाद पुलिस को बाथरूम में रेनू का शव मिला. इस बीच, उसका पति, जो घटना के बाद से लापता था और जिस पर रेनू के भाई ने अपराध का आरोप लगाया था, उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था क्योंकि उसका फोन बंद था. भाई ने यह भी खुलासा किया कि दंपति के बीच अक्सर विवाद होता था.

इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और वह बंगले के स्टोर रूम में मिला. नितिन को ढूंढने के लिए पुलिस ने उसके फोन को ट्रैक किया तो उसकी आखिरी लोकेशन बंगले में पाई गई. जिसके बाद पुलिस ने घर के भीतर ही उसे ढूंढना शुरू किया. सर्चिंग के दौरान आरोपी बंगले के ही स्टोर रूम में छिपा मिला और पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया. रेनू सिन्हा के भाई का आरोप है कि उनकी बहन की हत्या जीजा ने ही की है. वहीं पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे का कारण कपल के बीच बंगला बेचने को लेकर चल रहा मतभेद था.

रेनू के पति बंगला बेचना चाहते थे. उन्होंने खरीदार से इसके लिए टोकन मनी भी ले ली थी. लेकिन पत्नी रेनू इसे बेचने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थीं. इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था. विवाद में नितिन ने अपनी वकील पत्नी को कथित तौर पर मौत के घाट उतार दिया. शुरुआती जांच में पता चला कि रेनू की मौत ज्यादा खून बहने की वजह से हुई होगी, लेकिन मौत की सही वजह की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगी. पुलिस ने अपराध स्थल से सबूत एकत्र किए हैं और फिलहाल जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2023 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).