देश

Noida Road Accident: तेज रफ्तार कार पलटी, महिला की मौत, पांच घायल

नोएडा में शुक्रवार देर रात हुए एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई. इस घटना में कार सवार पांच अन्य लोग जो घायल हो गए.

Noida Road Accident: तेज रफ्तार कार पलटी, महिला की मौत, पांच घायल
Road Accident (Photo: PTI)

नोएडा, 11 फरवरी : नोएडा में शुक्रवार देर रात हुए एक सड़क दुर्घटना (Road Accident) में एक महिला की मौत हो गई. इस घटना में कार सवार पांच अन्य लोग जो घायल हो गए. नोएडा के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि नोएडा सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के अंतर्गत भूमिका जादौन नाम की एक महिला की कार के डिवाइडर से टकराने से मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में पांच अन्य घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल भेजा गया है. शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है. . पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के अंर्तगत गिझोड रेड लाइट के उपर एलिवेटेड रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई. यह भी पढ़ें : Delhi Shocker: दिल्ली में नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म का मामला, 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

इसमे सवार एक युवती भूमिका जादौन, निवासी ग्वालियर, उम्र 25, जो यूनिवो कंपनी में काम करती थी, की मृत्यु हो गई. उसके साथ कार में बैठे घायल रोबिन, प्रभाष, अर्पित, अभिषेक व श्वेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2023 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).