Noida: दो साल से फरार चल रहे नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दरअसल, दादरी कस्बे में 28 नवंबर 2021 को 17 वर्षीय युवती के गायब होने की परिजनों ने पुलिस से शिकायत की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी में मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की. जांच में पुलिस ने युवती को बरामद कर जिला न्यायालय में पेश किया और युवती के बयानों के आधार पर मामले में धारा 366/376 दुष्कर्म व पोक्सो अधिनियम में मामले को तरमीन कर दिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी.
नोएडा: दादरी थाना (Dadri Police Station) क्षेत्र में नाबालिग युवती से अपहरण (Kidnapping) कर दुष्कर्म (Rape) के आरोपी को पुलिस (Police) ने जारचा कट के सामने जीटी रोड (GT Road) से गिरफ्तार किया है. आरोपी ने 2 साल पहले नाबालिग युवती को अपने झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. परिजनों की तहरीर पर पुलिस पुलिस ने अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज किया और जांच शुरू की. जिसके बाद पुलिस ने युवती को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी.
दरअसल, दादरी कस्बे में 28 नवंबर 2021 को 17 वर्षीय युवती के गायब होने की परिजनों ने पुलिस से शिकायत की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी में मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की. जांच में पुलिस ने युवती को बरामद कर जिला न्यायालय में पेश किया और युवती के बयानों के आधार पर मामले में धारा 366/376 दुष्कर्म व पोक्सो अधिनियम में मामले को तरमीन कर दिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी. कई साल बीत जाने के बाद दादरी पुलिस ने शुक्रवार को जिला लखीमपुर थाना पलियाकला कस्बा कृष्ण नगर निवासी पप्पू को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया. G20 Summit 2023: डिप्टी CM सिसोदिया ने जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए वित्त मंत्री को पत्र लिखा, मांगा 927 करोड़ रुपये का अनुदान
दादरी थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि दुष्कर्म व पोक्सो अधिनियम में फरार चल रहे आरोपी को दादरी पुलिस ने जारचा कट जीटी रोड के पास से गिरफ्तार किया है. आरोपी दुष्कर्म के मामले में कई साल से फरार चल रहा था, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2023 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

