Noida: श्रीकांत त्यागी की एक और कार बरामद, गाड़ी पर लगा है BJP का झंडा और विधानसभा स्टीकर
गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की लगातार कार्रवाई जारी है. थाना फेज 2 पुलिस ने एक महिला से गालीगलौच करने के आरोप में फरार श्रीकांत त्यागी की चौथी गाड़ी भी कब्जे में ले ली है. पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की एक और फॉर्च्यूनर कार को अपने कब्जे में लिया है.
नोएडा, 9 अगस्त : गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की लगातार कार्रवाई जारी है. थाना फेज 2 पुलिस ने एक महिला से गालीगलौच करने के आरोप में फरार श्रीकांत त्यागी की चौथी गाड़ी भी कब्जे में ले ली है. पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की एक और फॉर्च्यूनर कार को अपने कब्जे में लिया है. इस कार के ऊपर सचिवालय का पास और विधायक का स्टीकर लगा हुआ है. श्रीकांत त्यागी को लग्जरी गाड़ियों का शौक था और वह अपनी इन्हीं गाड़ियों से लोगों पर रौब जमाता था.
इससे पहले श्रीकांत त्यागी की तीन लग्जरी गाड़ियां पुलिस अपने कब्जे में ले चुकी है. जिस चौथी कार फॉर्च्यूनर को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है उस पर सचिवालय का लोगो लगा हुआ है. नोएडा के फेज 2 थाने में खड़ी है चौथी लग्जरी कार. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | प्रधानमंत्री ने ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन की वर्षगांठ पर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया
इससे पहले नोएडा पुलिस श्रीकांत त्यागी के घर से उसकी तीन लग्जरी कारों को अपने कब्जे में ले चुकी है. इन कारों में एक फॉर्च्यूनर, एक टाटा सफारी और एक होंडा सिविक गाड़ी शामिल थी. अब पुलिस ने उसकी चौथी एक और फॉर्च्यूनर कार को कब्जे में लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2022 11:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

