Maharashtra: सड़कों पर अब नहीं दिखेंगे 55 से अधिक उम्र वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मी, सीएम शिंदे ने दिया आदेश

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने बुधवार को निर्देश दिया कि 55 वर्ष से अधिक आयु के ट्रैफिक पुलिस को रोड ड्यूटी के लिए तैनात नहीं किया जाना चाहिए.

Chief Minister Eknath Shinde (Photo Credits ANI)

मुंबई: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने बुधवार को निर्देश दिया कि 55 वर्ष से अधिक आयु के ट्रैफिक पुलिस को रोड ड्यूटी के लिए तैनात नहीं किया जाना चाहिए. पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर को दिए निर्देश में शिंदे ने कहा कि कड़ी धूप में सड़क पर ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिसकर्मियों को छाया और पीने का पानी मुहैया कराया जाना चाहिए. शिंदे ने कहा कि जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री राहत कोष से अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी. Maharashtra: दुकानदार को मोहपाश में फंसाकर 6.9 लाख रुपये वसूलने के मामले में महिला समेत चार गिरफ्तार. 

अधिकारियों ने कहा कि सीएम शिंदे ठाणे से मुंबई की यात्रा कर रहे थे तभी उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को कड़ी धूप में ड्यूटी पर देखा. एक अधिकारी ने कहा, "सीएम ने देखा कि उनमें से कई वरिष्ठ हैं, लेकिन कड़ी धूप में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं. सीएम ने तुरंत पुलिस आयुक्त को फोन किया और निर्देश दिया कि 55 से ऊपर के कर्मियों को तेज धूप में सड़क पर तैनात नहीं किया जाना चाहिए."

पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर को दिए निर्देश में शिंदे ने कहा कि कड़ी धूप में सड़क पर ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिसकर्मियों को छाया और पीने का पानी मुहैया कराया जाना चाहिए. सीएम शिंदे ने कहा कि जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री राहत कोष से अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड