एजेंसी न्यूज

Weather Update: पंजाब, हरियाणा में ठंड से राहत नहीं, नारनौल का पारा 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

पंजाब और हरियाणा में बृहस्पतिवार को भी कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है. प्रदेश के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा.

Weather Update: पंजाब, हरियाणा में ठंड से राहत नहीं, नारनौल का पारा 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज
Cold Weather (Photo: ANI)

चंडीगढ़, 19 जनवरी : पंजाब और हरियाणा में बृहस्पतिवार को भी कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है. प्रदेश के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, नारनौल हरियाणा का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा भिवानी में रात का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के अनुसार, हिसार में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस और रोहतक का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें :Weather Update: एनसीआर में फिर हवा की सेहत खराब, ग्रेप की सेकंड स्टेज लागू

पंजाब के फरीदकोट में रात का तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस और पटियाला का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, पठानकोट में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2023 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).