केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बयान, कहा- वरिष्ठ नागरिकों और विद्यार्थियों को मेट्रो में रियायती दरों पर पास की सुविधा देने का विचार नहीं
सरकार का वरिष्ठ नागरिकों और विद्यार्थियों को मेट्रो में यात्रा करने के लिए रियायती दरों पर मेट्रो पास की सुविधा देने का विचार नहीं है.
नई दिल्ली : सरकार (Government) का वरिष्ठ नागरिकों और विद्यार्थियों को मेट्रो में यात्रा करने के लिए रियायती दरों पर मेट्रो पास की सुविधा देने का विचार नहीं है. आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने बुधवार को राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों और विद्यार्थियों को मेट्रो में यात्रा करने के लिए रियायती दरों पर मेट्रो पास की सुविधा देने का विचार नहीं है.
पुरी ने बताया कि मेट्रो रेल अधिनियम 2002 के अनुसार, मेट्रो रेल के किराये का निर्धारण सरकार नहीं बल्कि, किराया निर्धारण समिति करती है. दिल्ली मेट्रो के किराये को चौथी किराया निर्धारण समिति की सिफारिशों के आधार पर संशोधित किया गया है.
यह भी पढ़ें : महिलाओं के लिए मेट्रो में मुफ्त यात्रा का दिल्ली सरकार से नहीं मिला कोई प्रस्ताव: हरदीप सिंह पुरी
उन्होंने बताया कि समिति ने वरिष्ठ नागिरकों ओर छात्रों के लिए किसी छूट की सिफारिश नहीं की है. मेट्रो अधिनियम की धारा 37 के अनुसार, किराया निर्धारण समिति की सिफारिशें बाध्यकारी हैं. एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में पुरी ने बताया कि सरकार का दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के लिए नि:शुल्क यात्रा योजना शुरू करने का कोई विचार नहीं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2019 03:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

