देशभर में पेट्रोल, डीजल की कोई कमी नहीं; इंडियन ऑयल ने कहा- घबराहट में अतिरिक्त खरीदारी से बचें
इंडियन ऑयल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक संदेश जारी किया, जिसमें कहा गया: "इंडियन ऑइल आपको यह आश्वस्त करना चाहता हैं कि देशभर में पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है."
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच कई इलाकों में लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. खासतौर पर उत्तरी भारत में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी गईं, जहां लोग पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडर भरवाने के लिए भागते नजर आए. इसी स्थिति को देखते हुए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने जनता से शांति बनाए रखने और पैनिक बायिंग से बचने की अपील की है.
भारत-पाक तनाव के बीच दिल्ली सरकार ने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां की रद्द, गुरुग्राम में स्कूल बंद.
इंडियन ऑयल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक संदेश जारी किया, जिसमें कहा गया: "इंडियन ऑइल आपको यह आश्वस्त करना चाहता हैं कि देशभर में पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है. हमारी आपूर्ति श्रृंखलाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं, और सभी रिटेल आउटलेट्स पर ईंधन और एलपीजी आसानी से उपलब्ध हैं. हम आपसे निवेदन करते हैं कि घबराहट में अतिरिक्त खरीदारी से बचें. शांत रहकर और अनावश्यक भीड़ से बचकर, हम सभी मिलकर आपूर्ति व्यवस्था को निर्बाध बनाए रख सकते हैं, जिससे सभी के लिए ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित होगी."
इंडियन ऑयल की अपील: घबराएं नहीं, हमारे पास भरपूर स्टॉक है
इंडियन ऑइल आपको यह आश्वस्त करना चाहता हैं कि देशभर में पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है। हमारी आपूर्ति श्रृंखलाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं, और सभी रिटेल आउटलेट्स पर ईंधन और एलपीजी आसानी से उपलब्ध हैं।
हम आपसे निवेदन करते हैं कि घबराहट में अतिरिक्त खरीदारी…
— Indian Oil Corp Ltd (@IndianOilcl) May 9, 2025
कंपनी ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से ईंधन न खरीदें, जिससे सप्लाई सुचारू बनी रहे और सभी उपभोक्ताओं तक ईंधन आसानी से पहुंच सके.
क्यों मची पैनिक बायिंग?
हाल ही में 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादी ठिकानों पर की गई कार्रवाई के बाद से तनाव का माहौल बना है. इसके बाद पाकिस्तानी ड्रोन हमलों की खबरों ने लोगों में डर पैदा कर दिया. सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्ट्स आने लगे, जिनमें पेट्रोल पंपों पर भीड़ दिखाई गई.
सबसे ज्यादा असर पंजाब में
पंजाब के सीमावर्ती इलाकों- जैसे पठानकोट, गुरदासपुर और फिरोजपुर में लोग सबसे ज्यादा घबराए दिखे. वहां पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लगीं और लोग कैन में ईंधन भरते नजर आए. साथ ही कई लोगों ने खाने-पीने का सामान, दवाइयाँ और गैस सिलेंडर भी स्टॉक करने शुरू कर दिए.
इंडियन ऑयल और पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है. ऐसे में लोगों को घबराकर स्टॉकिंग करने की जरूरत नहीं है. शांत रहकर और जिम्मेदारी से व्यवहार करना ही सबसे बेहतर तरीका है ताकि सभी को समय पर और पर्याप्त मात्रा में ईंधन मिल सके.
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

