8वीं बार नीतीश कुमार ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, तेजस्वी बने डिप्टी सीएम
जनता दल-यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार ने बुधवार को आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. नीतीश कुमार के शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.
पटना, 10 अगस्त : जनता दल-यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार ने बुधवार को आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. नीतीश कुमार के शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश और तेजस्वी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
नीतीश ने महागठबंधन विधानमंडल दल के नेता चुने जाने के बाद मंगलवार को राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था. यह भी पढ़ें : Karnataka: नाबालिग लड़की की शादी करवाने पर एफआईआर दर्ज
इससे पहले नीतीश ने एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. महागठबंधन को सात दलों के 164 विधायकों का समर्थन प्राप्त है. भाजपा से अलग होकर नीतीश कुमार ने सात दलों के 'महागठबंधन' के साथ जाने का फैसला किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2022 02:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

