देश

Nitish Kumar Birthday: पीएम मोदी व यूपी के सीएम योगी ने जन्मदिन पर दी नीतीश को बधाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक मार्च को 73 वर्ष के हो गए. नीतीश के जन्मदिन पर उन्हें बधाई और शुभकामना देने वालों का तांता लगा है.

Nitish Kumar Birthday: पीएम मोदी व यूपी के सीएम योगी ने जन्मदिन पर दी नीतीश को बधाई
Nitish Kumar (Photo : X)

पटना, 1 मार्च : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक मार्च को 73 वर्ष के हो गए. नीतीश के जन्मदिन पर उन्हें बधाई और शुभकामना देने वालों का तांता लगा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें बधाई दी है.

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर बिहार के मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की है. उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बधाई देते हुए एक्स पर लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. माता जानकी से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना है. बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दूसरे उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी नीतीश कुमार को बधाई दी है. यह भी पढ़ें : Jharkhand: प्रधानमंत्री मोदी आज झारखंड में 35,700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

उप मुख्यमंत्री सम्राट ने अपने एक्स हैंडल पर बधाई देते हुए लिखा कि अपने नेतृत्व से बिहार का नवनिर्माण करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री व कुशल राजनेता नीतीश कुमार को जन्मदिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई. आपके जन्मदिन के शुभ अवसर पर ईश्वर से आपके स्वस्थ, समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं. गौरतलब है कि नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को नालंदा जिले के कल्याण बिगहा में हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2024 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).