Nitish Kumar Apologized: लोगों के विरोध के बाद नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण पर दिए अपने बयान को लेकर मांगी माफी- VIDEO

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को विधानमंडल के दिनों सदनों में जनसंख्या नियंत्रण वाले अपने बयान के लिए माफी मांग ली है.

(Photo : X)

पटना, 8 नवंबर : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मंगलवार को विधानमंडल के दिनों सदनों में जनसंख्या नियंत्रण वाले अपने बयान के लिए माफी मांग ली है. मुख्यमंत्री ने यहां बुधवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि अगर मेरे बयान से किसी को दुख पहुंचा है तो मैं हाथ जोड़ कर माफी मांगता हूं.

मैंने किसी को ठेस पहुंचाने के लिए यह बयान नहीं दिया था, अगर किसी को दुख हुआ तो उसके लिए माफी मांगता हूं. मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं अपनी बात वापस लेता हूं. मेरा उद्देश्य किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था. उन्होंने कहा कि मेरा कहना था कि अगर लड़किया साक्षर होंगी तो प्रजनन दर में कमी की जा सकती है. उन्होंने आगे कहा कि हमने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बराबर काम किया है. उन्होंने आंकड़ों के जरिए यह भी कहा कि बिहार में लड़कियों को पढ़ाकर प्रजनन दर को कम किया गया है. यह भी पढ़ें : Karnataka: वीडियो से छेड़छाड़ कर महिला भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने के आरोप में पत्रकार पर मामला दर्ज

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर मेरे बयान से किसी को तकलीफ हुई है तो मैं अपने बयान के लिए माफी मांगता हूं, मैं अपने बयान की निंदा करता हूं. उल्लेखनीय है कि मंगलवार को नीतीश ने सदन में जनसंख्या नियंत्रण में महिला-पुरुष संबंध को लेकर एक बयान दिया था, जिसकी सभी निंदा कर रहे हैं. भाजपा इसे लेकर आक्रामक हो गई है. नीतीश कुमार की महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री से माफी मांगने को कहा था.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड