नीरव मोदी और विजय माल्या के बाद 5 हजार करोड़ लेकर देश से भागा ये गुजराती कारोबारी
विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के बाद एक और व्यापारी के भारत छोड़ने की खबर आई है. कारोबारी गुजरात निवासी नितिन संदेसरा है. बताया जा रहा है कि स्टर्लिंग बायोटेक के मालिक नितिन संदेसरा पर 5 हजार करोड़ रुपये के बैंक घोटाले का आरोप है.
नई दिल्ली: विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के बाद एक और व्यापारी के भारत छोड़ने की खबर आई है. कारोबारी गुजरात निवासी नितिन संदेसरा है. बताया जा रहा है कि स्टर्लिंग बायोटेक के मालिक नितिन संदेसरा पर 5 हजार करोड़ रुपये के बैंक घोटाले का आरोप है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के उच्चस्थ सूत्रों के मुताबिक वह नाइजीरिया भाग गए हैं. कुछ समय पहले यह खबर आई थी कि कारोबारी नितिन दुबई में है जहां यूएई अथॉरिटी ने उसे हिरासत में लिया था लेकिन बाद में यह खबर गलत निकली.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक नितिन के भाई चेतन संदसेरा और भाभी दीप्ती संदसेरा की नाइजीरिया में होने की खबर सामने आई है. हालांकि आधिकारिक तौर पर बात की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है. इससे पहले सूत्रों से खबर आई थी कि नितिन को दुबई में यूएई अथॉरिटी ने हिरासत में लिया था लेकिन बाद में यह खबर गलत निकली. अब नितिन के देश छोड़कर नाइजीरिया भागने की खबर सामने आ रही है. सूत्रों की मानें तो भारत का नाइजीरिया के साथ कोई प्रत्यर्पण समझौता नहीं है और उन्हें अफ्रीकी देश से वापस लाना अब कठिन होगा. यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने सिक्किम की जनता को दिया पहले एयरपोर्ट का तोहफा, 605 करोड़ रुपये है लागत
बता दें कि नितिन संदेसरा ने दवा बेचने के काम से कारोबार की शुरुआत की थी. फिर बाद में तेल, रियल एस्टेट, समेत कई कारोबार उन्होंने शुरु किए. बताया जाता है कि संदेसरा का कारोबार भारत के अलावा नाइजीरिया, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, अमेरिका, सेशल्स और मॉरीशस में फैला है. कुछ समय पहले ईडी ने स्टर्लिंग बायोटेक के दिल्ली, मुंबई, वडोदरा, अहमदाबाद और सूरत समेत देश के विभिन्न शहरों के 50 ठिकानों पर छापेमारी की थी. हालांकि इस खबर को भी सीबीआई और ईडी द्वारा अभी तक पुष्टि नहीं दी गई है. यह भी पढ़ें- आर्मी चीफ बिपिन रावत का बड़ा बयान, कहा- फिर से जरूरी है आतंकियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक
जांच एजेंसियों ने यूएआई अथॉरिटी को संदेसरा की गिरफ्तारी का आवेदन देने का फैसला किया है. इसके अलावा संदेसरा परिवार के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी हो सकता है. नाइजीरिया में नितिन के तेल के कुएं होने की बात भी कही जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2018 12:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

