देश

पीएम मोदी ने सिक्किम की जनता को दिया पहले एयरपोर्ट का तोहफा, 605 करोड़ रुपये है लागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र रविवार को सिक्किम पहुंच चुके हैं. पीएम यहां सिक्किम को पहले एयरपोर्ट की सौगात देंगे. सोमवार को पाकयोंग में सिक्किम के पहले हवाई अड्डे का उद्घाटन पीएम द्वारा किया जाएगा.

पीएम मोदी ने सिक्किम की जनता को दिया पहले एयरपोर्ट का तोहफा, 605 करोड़ रुपये है लागत
पीएम मोदी ने किया सिक्किम के पहले एयरपोर्ट का उद्घाटन (Photo Credit- ANI)

गंगटोक: प्रधानमंत्री नरेंद्र रविवार को सिक्किम पहुंच चुके हैं. यहां पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्य के पहले हवाई अड्डे का उद्घाटन किया. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु भी मौजूद रहे. पीएम मोदी इसके लिए रविवार शाम ही गंगटोक पहुंच गए थे. यह हवाई अड्डा गंगटोक से करीब 33 किलोमीटर दूर है. प्रधानमंत्री एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के लिए सड़क के रास्ते ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. यह हवाई अड्डा गंगटोक से करीब 33 किलोमीटर दूर है. रविवार को सेना के लिबिंग हेलीपैड पर राज्यपाल गंगा प्रसाद और मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने उनका स्वागत किया.

पीएम मोदी रविवार को झारखंड की राजधानी रांची से केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत-राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण मिशन के बाद ही सिक्किम के लिए रवाना हो गए थे. पीएम मोदी ने कहा कि नए हवाई अड्डे से सिक्किम देश के बाकी हिस्सों से बेहतर तरीके से जुड़ सकेगा और इससे राज्य के लोगों को काफी फायदा होगा.

यह हवाई अड्डा गंगटोक से करीब 33 किलोमीटर दूर है. यह हवाई अड्डा 201 एकड़ से ज्यादा जमीन में फैला है और समुद्र तल से 4,500 फुट की ऊंचाई पर बसे पाकयोंग गांव के करीब दो किलोमीटर ऊपर एक पहाड़ी की चोटी पर बनाया गया है.

9 साल बाद सिक्किम को अपना पहला एयरपोर्ट

साल 2009 में इस हवाई अड्डे की आधारशिला रखे जाने के करीब नौ साल बाद सिक्किम को अपना पहला एयरपोर्ट मिला है. अभी सिक्किम का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा 124 किलोमीटर दूर पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में है.भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने इस हवाई अड्डे का निर्माण किया.

पीएम मोदी ने सिक्किम दौरे की तस्वीरों को अपने ट्विटर पर साझा किया है. इन तस्वीरों में पीएम ने सिक्किम की खूबसूरती को दिखाया है साथ ही #IncredibleIndia टैग यूज किया है.

भारतीय वायुसेना के लिए तैयार किया जाएगा रनवे

पाकयोंग का यह हवाई अड्डा करीब 605 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है और यह भारत-चीन सीमा से करीब 60 किलोमीटर दूर है. सिक्किम के मुख्य सचिव ए.के.श्रीवास्तव ने कहा कि आने वाले दिनों में मुख्य रनवे के बगल में 75 मीटर लंबी एक अन्य पट्टी के निर्माण के बाद भारतीय वायुसेना इस हवाई अड्डे पर विभिन्न प्रकार के विमान उतार सकेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2018 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).