देश

Nitin Gadkari Faints During Speech: महाराष्ट्र के यवतमाल में चुनावी सभा के दौरान नितिन गडकरी की बिगड़ी तबियत, मंच पर हुए बेहोश- VIDEO

महाराष्ट्र के यवतमाल में महायुति की उम्मीदवार राजश्री पाटिल के प्रचार के दौरान बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत बिगड़ गई.

Nitin Gadkari Faints During Speech: महाराष्ट्र के यवतमाल में चुनावी सभा के दौरान नितिन गडकरी की बिगड़ी तबियत,  मंच पर हुए बेहोश- VIDEO
Credit -ANI

Nitin Gadkari Faints During Speech: महाराष्ट्र के यवतमाल में महायुति की उम्मीदवार राजश्री पाटिल के प्रचार के दौरान बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) की तबीयत बिगड़ गई.

भाषण के दौरान गडकरी को चक्कर आ गया. और वो मंच पर ही गिरने लगे. वीडियो में गडकरी को कुछ लोग पकड़ते दिखाई दे रहे हैं. बताया गया है कि उनका इलाज जारी है और उनकी तबीयत स्थिर है. यह भी पढ़ें : केरल में कांग्रेस, वाम शासन में आतंकवाद को संरक्षण मिला: अमित शाह

मंच पर बेहोश हुए नितिन गडकरी:

नितिन गडकरी नागपुर से चुनाव लड़ रहे हैं. वहां मतदान हो चुका है. वो अपनी पार्टी और सहयोगियों के लिए अलग-अलग जगह जाकर प्रचार कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2024 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).