देश

निर्भया के दोषियों को फांसी: दिल्ली के सीएम केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

गौरतलब है कि पूरे देश की आत्मा को झकझोर देने वाले इस मामले के चारों दोषियों मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को सुबह साढ़े पांच बजे तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई.

निर्भया के दोषियों को फांसी: दिल्ली के सीएम केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया
CM केजरीवाल (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली: निर्भया मामले के चारों दोषियों को फांसी दिए जाने के बाद कुछ घंटे बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि आज का दिन यह संकल्प लेने का दिन है कि हम अब और कोई निर्भया कांड नहीं होने देंगे. केजरीवाल ने ट्वीट कर पुलिस, अदालत, राज्यों और केन्द्र सरकार के एक साथ आने और सिस्टम की ख़ामियों को दूर करने का संकल्प लेने की बात कही.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ सात साल बाद आज निर्भया के दोषियों को फांसी हुई. आज संकल्प लेने का दिन है कि अब दूसरा निर्भया मामला नहीं होने देंगे. पुलिस, अदालत, राज्य सरकार, केन्द्र सरकार सबको संकल्प लेना है कि हम सब मिलकर सिस्टम की ख़ामियों को दूर करेंगे और भविष्य में किसी बेटी के साथ ऐसा नहीं होने देंगे.’’

गौरतलब है कि पूरे देश की आत्मा को झकझोर देने वाले इस मामले के चारों दोषियों मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को सुबह साढ़े पांच बजे तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2020 09:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).