NIA की 6 राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी, ISIS आतंकी संगठन मामले में देवबंद से एक संदिग्ध गिरफ्तार

सहारनपुर में रविवार को NIA ने देवबंद में छापा मारकर एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है. युवक एक मदरसे का छात्र है. वह आईएस मॉड्यूल के संपर्क में था. यह छात्र टेलिग्राम के जरिए आतंकी साहित्य का कई भाषाओं में अनुवाद करता था.

(Photo Credits: Twitter)

NIA Raids In 6 States: आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) के मामले में एनआईए (NIA) ने आज 6 राज्यों में जमकर छापेमारी की है जिन राज्यों में छापेमारी हुई है उनमें महाराष्ट्र, यूपी, गुजरात, बिहार, मध्य-प्रदेश और कर्नाटक शामिल हैं. Mumbai: ईडी के अधिकारियों ने संजय राउत के आवास पर छापा मारा

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रविवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और यूपी एटीएस ने देवबंद में छापा मारकर एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है. बताया कि संंदिग्ध युवक एक मदरसे का छात्र है. वह आईएस मॉड्यूल के संपर्क में था. यह छात्र टेलिग्राम के जरिए आतंकी साहित्य का कई भाषाओं में अनुवाद करता था.

फारुख कर्नाटक के आईएस माड्यूल के संपर्क में था. वह कई भाषाओं का जानकार बताया गया है. वह देवबंद के एक मदरसे में काफी समय से रहकर पढ़ाई कर रहा था. फिलहाल टीम उससे पूछताछ कर रही है. फारुख मूल रूप से कर्नाटक का रहने वाला है और वह देवबंद में नाम बदलकर रह रहा था.

एनआईए ने संदिग्धों के 13 परिसरों की तलाशी ली. मध्य प्रदेश में भोपाल और रायसेन जिले में, गुजरात में भरूच, सूरत, नवसारी और अहमदाबाद जिले में, बिहार में अररिया जिले में, कर्नाटक के भटकल और तुमकुर शहर जिले में, महाराष्ट्र के कोल्हापुर और नांदेड़ जिले में और उत्तर प्रदेश में देवबंद जिले में ISIS की गतिविधियों से संबंधित परिसरों में तलाशी ली गई.

एनआईए द्वारा 25.06.2022 को आईपीसी की धारा 153ए, और 153बी और यूए (पी) अधिनियम की धारा 18, 18बी, 38, 39 और 40 के तहत मामला दर्ज किया गया था. NIA के मुताबिक आज की तलाशी में आपत्तिजनक दस्तावेजों/सामग्रियों को जब्त किया गया है. फिलहाल मामले में की जांच जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू