न्यूजीलैंड के शिष्टमंडल ने BJP के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की, दोनों देशों के संबंधों पर हुई चर्चा

न्यूजीलैंड के विपक्ष के नेता सिमोन ब्रिजेस के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने मंगलवार को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की एवं दोनों देशों के संबंधों पर चर्चा की

न्यूजीलैंड के साथ बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा (Photo Credits Twitter)

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के विपक्ष के नेता सिमोन ब्रिजेस के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने मंगलवार को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा (Jagat Prakash Nadda) से मुलाकात की एवं दोनों देशों के संबंधों पर चर्चा की .बैठक के बाद नड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘ न्यूजीलैंड में विपक्ष के नेता सिमोन ब्रिजेस के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय राजनीतिक शिष्टमंडल से मुलाकात की . ’’न्यूजीलैंड के शिष्टमंडल के साथ भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा की यह मुलाकात भाजपा मुख्यालय में हुई . इस दौरान नड्डा के साथ भाजपा महासचिव भूपेन्द्र यादव, अरूण सिंह आदि मौजूद थे.

न्यूजीलैंड के शिष्टमंडल से मुलाकात के बाद बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने एक ट्वीट किया है. जिस ट्वीट में उन्होंने न्यूजीलैंड के शिष्टमंडल के साथ कुछ फोटो शेयर की है. यह भी पढ़े: बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए दिसंबर में होगा चुनाव, जेपी नड्डा ने किया ऐलान

सोमवार को न्यूजीलैंड के शिष्टमंडल ने जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात की थी. इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने और जल की गुणवत्ता के क्षेत्र में सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा हुई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Bengaluru Weather Update: बेंगलुरु में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर, मैच से पहले जानें कैसा रहेगा वेदर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Streaming: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

Gold Rate Today: शादी के सीजन में सोना खरीदने वालों के लिए राहत, गोल्ड की कीमतों में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अन्य बड़े शहरों में आज के ताजा रेट