एजेंसी न्यूज

Nepal's President Airlifted To Delhi: नेपाल के राष्ट्रपति पौडेल की बिगड़ी तबीयत, इलाज के लिए दिल्ली AIIMS लाया गया

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद बुधवार को इलाज के लिए विमान से भारत ले जाया गया. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उनके सीने में संक्रमण है.

Nepal's President Airlifted To Delhi: नेपाल के राष्ट्रपति पौडेल की बिगड़ी तबीयत, इलाज के लिए दिल्ली AIIMS लाया गया
(Photo Credit : Twitter)

Nepal President Ramchandra Poudel Shifted: नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद बुधवार को इलाज के लिए विमान से भारत ले जाया गया. गौरतलब है कि पौडेल (78) को मंगलवार को यहां टीयू टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उनके सीने में संक्रमण है.
राष्ट्रपति पौडेल का नयी दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, (एम्स) में इलाज चल रहा है. राष्ट्रपति की प्रेस सलाहकार किरण पोखरेल ने बताया कि राष्ट्रपति को बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एयर एंबुलेंस से भारत ले जाया गया. उनके साथ उनके बेटे चिंतन पौडेल और अन्य लोग गए हैं.
प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचंड, उपप्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री पूर्ण बहादुर खड़का समेत अन्य नेताओं ने मंगलवार को पौडेल से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी. पिछले हफ्ते पौडेल ने पेट में दर्द की शिकायत की थी. राष्ट्रपति पौडेल को एक अप्रैल को पेट में कुछ समस्या की शिकायत के बाद पहली बार यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ये भी पढ़ें- India is world's most Populous Country: दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश बना भारत, चीन को भी छोड़ा पीछे

वहीं, मंगलवार को हुई कैबिनेट की एक बैठक में राष्ट्रपति के इलाज में आसानी के लिए स्वास्थ्य सचिव के नेतृत्व में सरकारी अधिकारियों की एक टीम तैनात करने का फैसला लिया गया था. एक मंत्री ने बताया कि टीम राष्ट्रपति की बीमारी की प्रकृति का आकलन करेगी और सरकार को जानकारी देगी. टीम द्वारा रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद राष्ट्रपति के इलाज के बारे में आगे के निर्णय लिए जाएंगे. नेपाली कांग्रेस के नेता रहे पौडेल को पिछले महीने नेपाल का नया राष्ट्रपति चुना गया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2023 11:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).