देश

उत्तर प्रदेश: 6 वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले में पड़ोसी गिरफ्तार, दुष्कर्म का प्रयास असफल रहने पर दबाया गला

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में छह वर्षीय एक बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पड़ोसी को गिरफ्तार किया है. योगेश ने बच्चे के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की लेकिन जब वह सफल नहीं हो सका तो उसने उसकी हत्या कर दी. अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बच्चे के परिजन ने योगेश को पहचान लिया जो उनका शादीशुदा पड़ोसी था और उसका बच्चे के घर आना-जाना था.

उत्तर प्रदेश: 6 वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले में पड़ोसी गिरफ्तार, दुष्कर्म का प्रयास असफल रहने पर दबाया गला
दुष्कर्म (Photo Credits : Pixabay)

मथुरा : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा जिले में छह वर्षीय एक बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पड़ोसी को गिरफ्तार किया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने बताया कि बच्चे के पड़ोस में रहने वाले आरोपी योगेश को सीसीटीवी फुटेज के सहारे शनिवार रात पकड़ा गया जिसमें वह बच्चे के पीछे जाता दिख रहा था.

योगेश ने बच्चे के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की लेकिन जब वह सफल नहीं हो सका तो उसने उसकी हत्या कर दी. अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बच्चे के परिजन ने योगेश को पहचान लिया जो उनका शादीशुदा पड़ोसी था और उसका बच्चे के घर आना-जाना था. बच्चा उसे चाचा कहता था.

यह भी पढ़ें : प्रतापगढ़: 16 वर्षीय लड़के ने 12 साल की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

गौरतलब है कि शंकर विहार कॉलोनी निवासी जयप्रकाश का छह वर्ष का बेटा गुरुवार सुबह घर से अचानक गायब हो गया. चार घंटे की तलाश के बाद उसका शव घर से आधा किमी की दूरी पर मिला था.

पुलिस कप्तान ने बताया कि चार वर्ष पूर्व भी योगेश पर कॉलोनी के ही एक अन्य बच्चे की हत्या का आरोप लगा था. तब भी एक बच्चे की दुराचार के बाद हत्या कर दी गई थी और शव को कुएं में फेंक दिया था. एसएसपी ने इस मामले का कम से कम समय में खुलासा करने वाली पुलिस टीम के लिए 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2019 12:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).