देश

Rajasthan: गार्ड द्वारा महिला परीक्षार्थी की स्लीव काटने के मामले पर एनसीडब्ल्यू ने लिया संज्ञान, राजस्थान के मुख्य सचिव को भेजा पत्र

आयोग द्वारा कहा गया कि, राजस्थान प्रशासनिक सेवा 2021 बीकानेर जिले से एक अपमानजनक मीडिया पोस्ट सामने आया है, जिसमें एक सुरक्षा गार्ड परीक्षा केंद्र के बाहर एक महिला उम्मीदवार द्वारा पहने गए टॉप की आस्तीन काटते हुए देखा गया है. यह घटना शर्मनाक और महिला के लिए अपमानजनक है आयोग इस घटना से स्तब्ध है.

Rajasthan: गार्ड द्वारा महिला परीक्षार्थी की स्लीव काटने के मामले पर एनसीडब्ल्यू ने लिया संज्ञान, राजस्थान के मुख्य सचिव को भेजा पत्र
राष्ट्रीय-महिला-आयोग(Photo Credits: FB)

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर: राजस्थान (Rajasthan) प्रशासनिक सेवा 2021 के इम्तिहान के दौरान एक गार्ड महिला परीक्षार्थी की स्लीव काटते हुए नजर आया, इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग (National Women Commission) ने संज्ञान लेते हुए राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी को पत्र भेज जवाब मांगा है. यह भी पढ़े: Karnataka: कोडागु जिले के स्कूल में फूटा कोरोना बम, 32 बच्चे हुए कोरोना पॉजिटिव, हरकत में आया प्रशासन

आयोग द्वारा कहा गया कि, राजस्थान प्रशासनिक सेवा 2021 बीकानेर जिले से एक अपमानजनक मीडिया पोस्ट सामने आया है, जिसमें एक सुरक्षा गार्ड परीक्षा केंद्र के बाहर एक महिला उम्मीदवार द्वारा पहने गए टॉप की आस्तीन काटते हुए देखा गया है. यह घटना शर्मनाक और महिला के लिए अपमानजनक है आयोग इस घटना से स्तब्ध है.

इसके अलावा राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा ने राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर महिलाओं के सम्मान के साथ जीने के अधिकार का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. आयोग ने यह भी स्पष्टीकरण मांगा है कि केंद्र में महिला उम्मीदवारों की तलाशी के लिए किसी महिला गार्ड की तैनाती क्यों नहीं की गई ?वहीं आयोग ने संज्ञान लेते हुए एक पत्र की कॉपी राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को भी भेजी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2021 06:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).