देश

सुकमा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में नक्सली कमांडर जग्गू ढेर

छत्तीसगढ़ के सुकमा में शनिवार देर रात पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में नक्सली कमांडर जग्गू को मार गिराया गया. जग्गू का शव रविवार सुबह बरामद किया गया. सुकमा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने बताया कि जिले के बडेसेट्टी इलाके में पुलिस के जवान गश्त पर निकले थे. जंगल के पास घात लगाए बैठे नक्सलियों ने पुलिस पर गोलीबारी की, गोलीबारी में एक नक्सली कमांडर जग्गू मारा गया.

सुकमा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में नक्सली कमांडर जग्गू ढेर
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: PTI)

सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा में शनिवार देर रात पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में नक्सली कमांडर जग्गू को मार गिराया गया. जग्गू का शव रविवार सुबह बरामद किया गया.

सुकमा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने बताया कि जिले के बडेसेट्टी इलाके में पुलिस के जवान गश्त पर निकले थे. जंगल के पास घात लगाए बैठे नक्सलियों ने पुलिस पर गोलीबारी की, गोलीबारी में एक नक्सली कमांडर जग्गू मारा गया.

मीणा ने बताया कि जवानों की गश्ती की खबर नक्सलियों को पहले ही लग गई थी, जिस वजह से घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर धावा बोल दिया. पुलिस की जवाबी फायरिंग से नक्सली भाग खड़े हुए और इस दौरान एक नक्सली कमांडर जग्गू मारा गया. घटनास्थल से बड़ी संख्या में नक्सली साहित्य और हथियार बरामद हुए हैं.  पीएम मोदी को रोड शो न करने की सलाह, एसपीजी-सीपीजी कमांडो को किया गया अलर्ट

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2018 12:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).