Navi Mumbai Airport Inauguration: मुंबईकरों को PM मोदी की दोहरी सौगात, नवी मुंबई एयरपोर्ट और Metro-3 एक्वा लाइन के अंतिम चरण का आज करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र में रहेंगे, जहां वह कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी मुंबई मेट्रो की लाइन-3 (एक्वा लाइन) के अंतिम चरण और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा, वे ब्रिटिश प्रधानमंत्री से भी मुलाकात भी करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: X)

 Navi Mumbai Airport Inauguration:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र में रहेंगे, जहां वह कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी मुंबई मेट्रो की लाइन-3 (एक्वा लाइन) के अंतिम चरण और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Navi Mumbai International Airport) के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा, वे ब्रिटिश प्रधानमंत्री से भी मुलाकात भी करेंगे. मुंबई मेट्रो की लाइन-3 (एक्वा लाइन) 37,270 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनी है. मेट्रो लाइन 3 की लंबाई 33.5 किमी है, जो कि कफ परेड से आरे जेवीएलआर को कवर करेगी. खास बात ये है कि इस बीच कुल 27 स्टेशन होंगे. मेट्रो मंत्रालय, मरीन ड्राइव, नरीमन पॉइंट और आरबीआई जैसे प्रमुख स्थानों तक पहुंच को आसान बनाएगी.

अनुमान लगाया जा रहा है कि इस लाइन पर रोजाना 13 लाख से ज्यादा यात्री सफर कर सकते हैं. मुंबई मेट्रो की लाइन-3 नेहरू विज्ञान केंद्र, मुंबई सेंट्रल, कालबादेवी, हुतात्मा चौक, विधानभवन, महालक्ष्मी, चर्चगेट, सीएसएमटी, ग्रांट रोड, गिरगांव और कफ परेड स्टेशन से होकर गुजरेगी. यह भी पढ़ें : Haryana Police Officer Suicide Case: ‘हरियाणा पुलिस अधिकारी आत्महत्या मामले में वसीयत’ और ‘अंतिम नोट’ बरामद

मेट्रो के किराये की बात करें तो 3 किलोमीटर तक की यात्रा का शुरुआती किराया 10 रुपए रखा गया है, जबकि 3 से 12 किलोमीटर के लिए यात्रियों को 20 रुपए देने होंगे और 18 किलोमीटर पर 30 रुपए किराया देना होगा. मेट्रो का अधिकतम किराया 50-60 रुपए के बीच रखा गया है. पीएम मोदी बुधवार को स्टेप स्किल प्रोग्राम की भी शुरुआत करेंगे. इस प्रोग्राम में मुख्यत गरीब और वंचित महिलाओं को कौशल सिखाया जाएगा. इसका उद्देश्य लघु उद्योगों के लिए महिलाओं को प्रेरित करना और उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाना है. 16 साल से अधिक की महिलाएं ही इस योजना का लाभ उठा सकती हैं.

इसके अलावा, पीएम मुंबई वन मोबाइल ऐप भी लॉन्च करेंगे, जो 11 पब्लिक ट्रांसपोर्ट को एक जगह लाकर यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने का काम करेगा. ऐप के जरिए मुंबई मेट्रो की लाइन 1, मुंबई का लोकल ट्रांसपोर्ट, और मुंबई लोकल ट्रेन की टिकट ली जा सकेगी. नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का अनावरण भी पीएम मोदी बुधवार दोपहर बाद करेंगे. ये एयरपोर्ट हर मायने में खास होने वाला है, क्योंकि यहां से वॉटर टैक्सी से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी और निर्माण पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत किया गया है. साथ ही, ये देश का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India AI Impact Summit 2026: PM मोदी आज दिल्ली में करेंगे 'AI इम्पैक्ट एक्सपो' का उद्घाटन; फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों सहित कई देशों के दिग्गज होंगे शामिल

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Scorecard: अहमदाबाद में टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स को 17 रनों से दी शिकस्त, शिवम दुबे ने बल्ले के बाद गेंद से मचाया कोहराम; यहां देखें IND बनाम NED मैच का स्कोरकार्ड

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Scorecard: अहमदाबाद में टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, शिवम दुबे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

T20 World Cup 2026: सुपर-8 में इन टीमों के साथ भिड़ेगी टीम इंडिया, यहां जानें उनके खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं 'मेन इन ब्लू' का प्रदर्शन

\