Delhi Murder Video: सैलून में घुसे बदमाशों ने सिर में मारी गोली, 2 लोगों की हत्या का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
हमलावर कोने में बैठे व्यक्ति के सिर से पिस्तौल सटा कर उसे गोली मार देता है. व्यक्ति उससे हाथ जोड़कर उसे छोड़ने की गुजारिश करता भी दिख रहा है.
Murder in Najafgarh Salon: दिल्ली के नज़फगढ़ इलाके में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक सैलून में घुसकर कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी. घटना में गोली लगने से दो युवकों की मौत हो गई. सैलून में हुई फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो की शुरुआत में 3 बदमाश सैलून के अंदर घुसते हुए दिखते हैं. एक व्यक्ति सैलून में पड़ी सीट के कोने में जमीन पर बैठा दिख रहा है. इतने में पीली हुडी पहने एक हमलावर सैलून के अंदर के हिस्से में घुसता है. काले रंग के कपड़े में एक अन्य हमलावर दूसरी तरफ घुसने की कोशिश करता है, हालांकि वो अंदर नहीं घुस पाता और सीधे बाहर की तरफ चल देता है.
इतने में पीले रंग के कपड़े पहना हमलावर कोने में बैठे व्यक्ति के सिर से पिस्तौल सटा कर उसे गोली मार देता है. व्यक्ति उससे हाथ जोड़कर उसे छोड़ने की गुजारिश करता भी दिख रहा है. लेकिन हमलावर गोली चला देता है. इसी दौरान पीछे से एक महिला भी निकलती हुई दिखाई देती है. फायरिंग होते देख वह डरकर अंदर भाग जाती है.
Delhi News - Two people shot dead in a salon. pic.twitter.com/YbLYoMvFaW
— News Arena India (@NewsArenaIndia) February 9, 2024
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि सोनू और आशीष नाम के दो व्यक्तियों को गोली मारी गई है. दोनों की अस्पताल में मौत हो गई. आशीष पर पहले से दो मामले दर्ज हैं. पुलिस ने मृत युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को लगाया गया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2024 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

