Nagpur: नागपुर में चोरी से पहले भगवान से मांगी माफी, फिर मंदिर की दान पेटी तोड़कर ले गए हजारों रुपये; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात (Video)
स्थानीय लोगों के अनुसार, नागपुर में इससे पहले भी मंदिरों में चोरी की ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं. धंतोली इलाके में भी एक चोर चोरी से पहले भगवान के सामने प्रार्थना करता हुआ सीसीटीवी में कैद हुआ था. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर चोरी गई रकम बरामद करने के प्रयास जारी हैं.
Nagpur Temple Theft: महाराष्ट्र के नागपुर से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां दो चोरों ने चोरी करने से पहले मंदिर में स्थापित देवी-देवताओं के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी और कान पकड़कर प्रार्थना की. इसके बाद दोनों ने मंदिर की दान पेटियां तोड़कर उनमें रखी नकदी चुरा ली. पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. Nagpur Disturbing Video: महाराष्ट्र के नागपुर में दर्दनाक हादसा, दुकान के बाहर खेल रहे 3 साल के मासूम को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौत
यह घटना नागपुर के मालधक्का इलाके स्थित शीतला माता मंदिर और उससे सटे शिव मंदिर की है, जो लकड़गंज पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आता है. मंदिर प्रबंधन की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
सीसीटीवी फुटेज में नागपुर के मंदिर से दान पेटी चुराने से पहले चोरों को प्रार्थना करते हुए कैद किया गया है:
CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
मंदिर के देखरेख करने वाले जितेंद्र पांडे के अनुसार, उन्होंने 27 जुलाई की शाम मंदिर को बंद किया था. अगले दिन सुबह जब वह पहुंचे तो मंदिर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला. जांच करने पर पता चला कि शीतला माता मंदिर और शिव मंदिर दोनों की दान पेटियों के ताले तोड़कर उनमें रखी नकदी चोरी कर ली गई थी.
सीसीटीवी फुटेज में दो युवक देर रात मंदिर परिसर में दाखिल होते दिखाई देते हैं. दान पेटी तोड़ने से पहले दोनों भगवान के सामने हाथ जोड़ते हैं, कान पकड़कर माफी मांगते हैं और कुछ पल रुकने के बाद दान पेटियों के ताले तोड़कर करीब ₹6,000 से ₹7,000 की नकदी लेकर फरार हो जाते हैं.
पुलिस ने शुरू की जांच
जितेंद्र पांडे की शिकायत पर लकड़गंज पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मंदिर और आसपास के इलाकों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके.
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
स्थानीय लोगों के अनुसार, नागपुर में इससे पहले भी मंदिरों में चोरी की ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं. धंतोली इलाके में भी एक चोर चोरी से पहले भगवान के सामने प्रार्थना करता हुआ सीसीटीवी में कैद हुआ था. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर चोरी गई रकम बरामद करने के प्रयास जारी हैं.