Nagaland Assembly Election 2023: नागालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए 225 उम्मीदवार मैदान में
नागालैंड की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए कुल 225 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन था.
कोहिमा, 8 फरवरी : नागालैंड की 60 सदस्यीय विधानसभा (Assembly Election) के लिए 27 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए कुल 225 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन था. चुनाव अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को नामांकनपत्र व अन्य दस्तावेजों की जांच की जाएगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 10 फरवरी है.
मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के नेता नेफिउ रियो ने कोहिमा जिले में उत्तरी अंगामी-द्वितीय सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है, साथ ही उपमुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता यंथुंगो पैटन ने भी तुई विधानसभा क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी जमा की है. यह भी पढ़ें : तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव का केंद्र पर हमला, सरकार ने फाइजर वैक्सीन को भारत आने से रोका
पूर्व मुख्यमंत्री और एनडीपीपी प्रत्याशी टी.आर. जेलियांग पेरेन निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इम्ना अलॉन्ग अलोंटकी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. मतदान 27 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होगा, जबकि वोटों की गिनती दो मार्च को होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2023 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

