Republic Day 2021: बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने राजधानी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में तिरंगा फहराया.
नयी दिल्ली, 26 जनवरी : भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने राजधानी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में तिरंगा फहराया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आप सभी को 72वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. आइए हम सभी विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के इस महापर्व पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करें.’’
72वें गणतंत्र दिवस को देश भर में धूम-धाम से मनाया जा रहा है. इस अवसर पर मुख्य समारोह राजधानी दिल्ली में राजपथ पर सम्पन्न होता है जहां राष्ट्रपति परेड की सलामी लेते हैं. यह भी पढ़ें : Republic Day 2021: सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली समेत देश के इन क्रिकेटरों ने दी 72वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
राजनीतिक दलों के मुख्यालयों पर भी इस अवसर पर तिरंगा फहराने की परंपरा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2021 12:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

