देश

BJP Lok Sabha Election Plan: नड्डा आज करेंगे 'लोक सभा प्रवास योजना' की समीक्षा बैठक

लोक सभा सीटों की एक विशेष लिस्ट बनाई थी, जिन पर 2019 के लोक सभा चुनाव में भाजपा को हार मिली थी इस लिस्ट में खासतौर से उन लोक सभा सीटों को शामिल किया गया है

BJP Lok Sabha Election Plan: नड्डा आज करेंगे 'लोक सभा प्रवास योजना' की समीक्षा बैठक
J P Nadda (Credit: PTI)

नई दिल्ली, 12 जुलाई: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को 'लोक सभा प्रवास योजना' की समीक्षा बैठक करेंगे इस बैठक में नड्डा देश की 160 लोक सभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए की जा रही विशेष तैयारियों और प्रयासों की चर्चा करेंगे दरअसल, भाजपा ने उन खास लोक सभा सीटों की एक विशेष लिस्ट बनाई थी, जिन पर 2019 के लोक सभा चुनाव में भाजपा को हार मिली थी. यह भी पढ़े: BJP President JP Nadda: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को कई राजनयिकों से करेंगे मुलाकात

इस लिस्ट में खासतौर से उन लोक सभा सीटों को शामिल किया गया है जिन सीटों पर भाजपा पिछले चुनाव में नंबर 2 पर रही थी या फिर बहुत ही कम अंतर से जीती थी पहले इस लिस्ट में 144 सीटों को शामिल किया गया था बाद में इन सीटों की संख्या को बढ़ाकर 160 कर दिया गया इन सीटों को कलस्टरों में बांटकर इन पर केंद्रीय मंत्रियों एवं पार्टी के दिग्गज नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी गई थी इसके साथ ही पार्टी ने स्वयंसेवक और पूर्णकालिक विस्तारक तैनात कर इन सभी 160 लोक सभा क्षेत्रों में बूथ स्तर तक जाकर मतदाताओं से संपर्क करने की विशेष रणनीति बनाई थी जेपी नड्डा आज पार्टी नेताओं के साथ इस मुहिम के द्वारा अब तक हासिल की गई उपलब्धियों की समीक्षा कर भविष्य के लिए रणनीति बनाने पर चर्चा करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2023 01:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).