BJP President JP Nadda: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को कई राजनयिकों से करेंगे मुलाकात
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को मध्य पूर्व, अफ्रीका, यूरोपीय संघ और कैरेबियाई देशों के राजनयिकों से मुलाकात कर उनके साथ भाजपा के इतिहास, भाजपा संगठन, भाजपा की नीतियों एवं कार्यक्रमों के साथ-साथ भाजपा सरकार की उपलब्धियों को लेकर चर्चा करेंगे
नई दिल्ली, 4 जुलाई: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को मध्य पूर्व, अफ्रीका, यूरोपीय संघ और कैरेबियाई देशों के राजनयिकों से मुलाकात कर उनके साथ भाजपा के इतिहास, भाजपा संगठन, भाजपा की नीतियों एवं कार्यक्रमों के साथ-साथ भाजपा सरकार की उपलब्धियों को लेकर चर्चा करेंगे'भाजपा को जानें' कार्यक्रम के तहत भारत में तैनात मध्य पूर्व, अफ्रीका, यूरोपीय संघ और कैरेबियाई देशों के मिशन प्रमुखों (राजदूतों या उच्चायुक्तों) के समूहों के साथ जेपी नड्डा की यह मुलाकात पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में बुधवार शाम 4:30 बजे के लगभग होगी. यह भी पढ़े: Karnataka Election : कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर जेपी नड्डा व अमित शाह उम्मीदवारों के नाम को लेकर कर रहे बैठक
बता दें कि 6 अप्रैल 2022 को भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भारत में तैनात विदेशी राजनयिकों के जरिए विदेश के लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए 'भाजपा को जानें' कार्यक्रम की शुरुआत की थी भाजपा अध्यक्ष इस तरह के पिछले पांच कार्यक्रमों के दौरान अब तक 56 देशों के राजनयिकों (मिशन प्रमुखों) से बातचीत कर चुके हैं भाजपा को जानें' कार्यक्रम के तहत पार्टी अपनी ऐतिहासिक यात्रा, विचारधारा, संरचना और चल रही गतिविधियों पर विदेशी राजनयिकों को विस्तार से जानकारी देती है इस तरह की बैठक के दौरान नड्डा पार्टी के इतिहास, संघर्ष, सफलता, विचारधारा और राष्ट्र निर्माण में योगदान के बारे में भी विस्तार से बताते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2023 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

