Muzaffarpur Horror: प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाला, गर्म लोहे की रॉड से जगह-जगह दागा; अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी से की हैवानियत
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक कर उसे अमानवीय यातनाएं दीं. यह घटना जिले के देवरिया कोठी इलाके की है.
Muzaffarpur Horror: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक कर उसे अमानवीय यातनाएं दीं. यह घटना जिले के देवरिया कोठी इलाके की है, जहां 13 जून को एक महिला के साथ ऐसी क्रूरता की गई जिसे सुनकर रूह कांप जाए. महिला की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है. उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (DMCH) में भर्ती कराया गया है.
पीड़िता के अनुसार, उसके पति ने उसे गांव के एक व्यक्ति से अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए बुरी तरह पीटा. इसके बाद उसके हाथ-पैर बांधकर दो दिन तक एक कमरे में बंद कर दिया गया.
ये भी पढें: Muzaffarpur Rape Case: सर शर्म से झुक जाता है, मुजफ्फरपुर रेप कांड पर बोले खान सर
प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्ची पाउडर
पति ने मिर्ची पाउडर को उसके प्राइवेट पार्ट्स में डाला और गर्म लोहे की रॉड से उसे जगह-जगह दागा. पीड़िता की चीखें तब सुनी गईं जब आसपास के पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने हंगामा किया. इसके बाद महिला के मायके वालों को सूचना दी गई और वे मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर उसे बचा ले गए.
आरोपी पति को गिरफ्तार
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. देवरिया थाना के SHO राम विनय कुमार ने बताया कि महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है और उसका इलाज चल रहा है. आरोपी पति को जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपी – सास, देवर और ननद – फिलहाल फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
6 महीने से हो रहा था अत्याचार
पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी को 10 साल हो चुके हैं और उसके तीन बच्चे हैं. पति एक कॉस्मेटिक शॉप चलाता है. पिछले छह महीनों से पति और उसके घरवाले मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दे रहे थे. शुक्रवार को चरम क्रूरता तब दिखी जब शक के चलते उसे कैद करके हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं.
नारी सुरक्षा पर सवाल
इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. ऐसे मामलों में त्वरित न्याय और कड़ी सजा की मांग हो रही है, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी घिनौनी हरकत करने से पहले सौ बार सोचे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2025 02:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

