Muzaffarnagar Shocker: यूपी के मुजफ्फरनगर में दिल दहला देने वाली घटना, भूत प्रेम के चक्कर में तांत्रिक की सलाह पर कपल ने दी अपनी नवजात बेटी की बलि
यूपी के मुजफ्फरनगर से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. बेल्दा गांव में रहने वाले एक दम्पत्ति ने भूत प्रेत के चक्कर में तांत्रिक की सलाह पर अपनी नवजात बेटी की बलि दी. बच्ची की हत्या के आरोप में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है.
Muzaffarnagar Shocker: यूपी के मुजफ्फरनगर से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. बेल्दा गांव में रहने वाले एक दम्पत्ति ने भूत प्रेत के चक्कर में तांत्रिक की सलाह पर अपनी नवजात बेटी की बलि दी. बच्ची की हत्या के आरोप में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दंपति में आरोपी गोपाल सिंह ने पुलिस के पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी ममता अक्सर बीमार रहती है. बीमार पत्नी को लेकर उसकी मुलाक़ात एक तांत्रिक से हुई. उसने बताया कि उसके घर में एक बुरी आत्मा है. जिसके लिए उसे अपनी बच्ची का बलि देने होंगे. जिसके बहकावे में आकर उसने ऐसा कदम उठाया.
तांत्रिक की सलाह पर नवजात बेटी की हत्या
पुलिस के पूछताछ में दंपति ने बताया कि उन्होंने तांत्रिक की सलाह पर अपनी बेटी की बलि देने का निर्णय किया ताकि बुरी आत्मा को घर से भगाया जा सके. ममता का कहना है कि उसे बार-बार सपने आ रहे थे, जिसमें उसे अपनी बेटी की बलि देने का आदेश दिया जा रहा था. यह भी पढ़े: Bareilly Shocker: तांत्रिक के कहने पर महिला ने बच्चे की हत्या कर पिया उसका खून, हुई उम्रकैद की सजा
नवजात बेटी की हत्या के आरोप में दंपति गिरफ्तार:
वहीं मामले में पुलि स अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य बंसल ने कहा, "गांव वालों की सूचना के बाद हमने प्रारंभिक जांच की और जंगल से बच्ची के शव को बरामद कर दोनों को गिरफ्तार किया है.फिलहाल मामले में जांच पड़ताल चल रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2024 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

