जरुरी जानकारी

साहिबगंज में अधेड़ महिला और उसके दो युवा पुत्रों की हत्या, विरोध में सड़क जाम

झारखंड के साहिबगंज जिला अंतर्गत जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में एक अधेड़ महिला और उसके दो युवा पुत्रों की हत्या कर दी गयी. तीनों की लाशें बुधवार को मदनशाही गांव में एक साथ एक ईंट भट्ठे से बरामद की गयी हैं.

साहिबगंज में अधेड़ महिला और उसके दो युवा पुत्रों की हत्या, विरोध में सड़क जाम
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

साहिबगंज, 20 अप्रैल : झारखंड (Jharkhand) के साहिबगंज जिला अंतर्गत जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में एक अधेड़ महिला और उसके दो युवा पुत्रों की हत्या कर दी गयी. तीनों की लाशें बुधवार को मदनशाही गांव में एक साथ एक ईंट भट्ठे से बरामद की गयी हैं. हत्या की खबर फैलते ही इलाके के लोग उत्तेजित हो गये और साहिबगंज-राजमहल मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. बताया गया कि मदनशाही के ग्रामीणों ने बुधवार सुबह कदरूद्दीन उर्फ झगरू की पत्नी 55 वर्षीय शकीला खातून और उसके दो जवान बेटों -- 28 वर्षीय गुलशेख एवं 26 वर्षीय अली शेख के शव एक ईंट भट्ठे के पास पड़ा देखा. परिवार के लोग ईंट भट्ठा खुद चलाते थे.

मंगलवार की देर रात बारिश होने लगी तो कच्ची ईंटों को ढंकने के लिए तीनों भट्ठे पर गये थे, लेकिन इसके बाद सुबह तक नहीं लौटे. परिजनों को भी तीनों की मौत की जानकारी सुबह हुई. उनका आरोप है कि उनकी हत्या गला दबाकर की गयी है. इलाके में जैसे ही ट्रिपल मर्डर की खबर फैली, बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गये और तीनों के शवों के साथ साहिबगंज-राजमहल मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है. तीन घंटे से भी ज्यादा वक्त से लोगों ने सड़क जाम कर रखा है. यह भी पढ़ें : Delhi: जहांगीरपुरी में तोड़फोड़ के बाद थमा बुलडोजर, सुप्रीम कोर्ट के आदेश कल होगी सुनवाई

वे हत्या के आरोपियों का पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है. सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही है. साहिबगंज के एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा के मुताबिक जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र के बड़ा मदनशाही से एक ही परिवार के तीन लोगों के शव बरामद किए गए हैं. मामले की तफ्तीश चल रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2022 01:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).