Tripura Murder Case: त्रिपुरा में शख्स ने एक पुलिस अधिकारी सहित 5 की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार
पश्चिमी त्रिपुरा के खोवाई जिले में एक दुखद घटना में एक व्यक्ति ने रहस्यमय तरीके से एक पुलिस अधिकारी और उसकी दो नाबालिग बेटियों सहित चार अन्य की हत्या कर दी. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.
Tripura Murder Case: पश्चिमी त्रिपुरा के खोवाई जिले में एक दुखद घटना में एक व्यक्ति ने रहस्यमय तरीके से एक पुलिस अधिकारी और उसकी दो नाबालिग बेटियों सहित चार अन्य की हत्या कर दी. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. खोवाई जिले के पुलिस अधीक्षक किरण कुमार के. ने कहा कि हमलावर 40 वर्षीय प्रदीप देब रॉय ने शुक्रवार की आधी रात के बाद अपनी दो नाबालिग बेटियों - मंदिरा(1) और अदिति(7) की हत्या कर दी और फिर 45 वर्षीय अमलेश देब रॉय की भी इस कृत्य को अंजाम देने से रोकने पर हत्या कर दी.Chhattisgarh: नारायणपुर में नक्सलियों ने की सरपंच के पति की हत्या
जिला पुलिस प्रमुख ने आईएएनएस को बताया, "जब निरीक्षक सत्यजीत मलिक के नेतृत्व में हमारी पुलिस टीम राम चंद्र घाट गांव पहुंची, तो देब रॉय ने मलिक पर लोहे की रॉड से हमला किया और बाद में पुलिस अधिकारी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. "
उन्होंने कहा कि तभी देब रॉय ने पास की सड़क से गुजर रहे एक ऑटो-रिक्शा चालक पर हमला किया और दोपहिया वाहन के मालिक कृष्ण दास की हत्या कर दी, जो अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक सामाजिक समारोह से घर लौट रहे थे. हमले में देब रॉय की पत्नी और दास का बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्हें अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि पेशे से राजमिस्त्री देब रॉय ने इतने लोगों को मारने का क्या मकसद था. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हम उसका चिकित्सकीय परीक्षण भी करेंगे कि क्या उसे कोई मनोवैज्ञानिक समस्या तो नहीं है. "
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2021 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

