देश

Mumbai Lake Water Level: मुंबई में पानी संकट से राहत! महाराष्ट्र में बारिश से झीलों का जलस्तर बढ़कर 25.17% पहुंचा

मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. इसका असर अब मुंबई को जलापूर्ति करने वाली झीलों पर भी साफ दिखाई देने लगा है. जो कल तक 13.19% जलस्तर पर थीं, वे अब बढ़कर 25.17% तक पहुंच गई हैं.

Mumbai Lake Water Level: मुंबई में पानी संकट से राहत! महाराष्ट्र में बारिश से झीलों का जलस्तर बढ़कर 25.17% पहुंचा
(Photo Credits WC)

Mumbai Lake Water Level:  मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. इसका असर अब मुंबई को जलापूर्ति करने वाली झीलों पर भी साफ दिखाई देने लगा है.  जो कल तक 13.19% जलस्तर पर थीं, वे अब बढ़कर 25.17% तक पहुंच गई हैं. यह आंकड़ा मुंबईवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर लेकर आया है, क्योंकि पिछले कुछ समय से पानी संकट की आशंका जताई जा रही थी.

बारिश से झीलों का जल स्तर बढ़ा

बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) ने ताजा आंकड़े साझा करते हुए बताया है कि झीलों में जलभराव की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है. यदि बारिश ऐसे ही जारी रही तो इस साल शहर को पानी कटौती जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा. यह भी पढ़े: Mumbai Lake Water Level: महाराष्ट्र में बारिश से राहत! मुंबई की सातों झीलों का जल स्तर 9.78 फीसदी बढ़ा

मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली 7 प्रमुख झीलें:

  1. तुलसी झील
  2. विहार झील
  3. मॉडक सागर झील
  4. तानसा झील
  5. अपर वैतरणा झील
  6. मध्य वैतरणा झील
  7. भातसा झील

 

यदि आने वाले दिनों में मानसून इसी तरह सक्रिय रहा, तो मुंबई को पूरे वर्ष के लिए पर्याप्त जल भंडार मिल सकता है और पानी की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी.

मुंबई को प्रतिदिन कितने पानी की आवश्यकता होती है?

मुंबई को रोजाना करीब 4,200 मिलियन लीटर (MLD) पानी की आवश्यकता होती है, जबकि बीएमसी वर्तमान में 3,850 MLD की आपूर्ति कर रही है। इससे साफ है कि शहर में पानी की मांग आपूर्ति से अधिक है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2025 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).