देश

Mumbai Lake Water Level: महाराष्ट्र में बारिश से राहत! मुंबई की सातों झीलों का जल स्तर 9.78 फीसदी बढ़ा

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सहित महाराष्ट्र में 15 जून से बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है. मुंबई और आसपास के इलाकों में हो रही बारिश ने शहरवासियों के लिए खुशखबरी लाई है. मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली सात झीलों का जल स्तर 9.78 फीसदी तक बढ़ गया है.

Mumbai Lake Water Level: महाराष्ट्र में बारिश से राहत! मुंबई की सातों झीलों का जल स्तर 9.78 फीसदी बढ़ा
(Photo Credits WC)

Mumbai Lake Water Level:  देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सहित महाराष्ट्र में 15 जून से बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है. मुंबई और आसपास के इलाकों में हो रही बारिश ने शहरवासियों के लिए खुशखबरी लाई है. मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली सात झीलों का जल स्तर 9.78 फीसदी तक बढ़ गया है.

मुंबई में पानी कटौती की टेंशन ख़त्म!

महाराष्ट्र में बारिश की रफ्तार को देखते हुए अगर इसी तरह बारिश जारी रही, तो मुंबई की इन सात झीलों में जल्द ही जल स्तर और बढ़ सकता है. इससे मुंबई में पानी की किल्लत से निपटने में मदद मिलेगी. हालांकि, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि उसके पास पानी का पर्याप्त भंडार है, जिससे मुंबई में पानी की कमी नहीं होगी. यह भी पढ़े: Mumbai Rains Update: मुंबई में बारिश के बीच चिलचिलाती गर्मी से राहत, आंधी तूफ़ान से विमान सहित लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित

मुंबई की सात झीलों से होती है पानी की आपूर्ति

मुंबई को पानी की आपूर्ति सात झीलों - अपर वैतरणा, मॉडक सागर, तानसा, मध्य वैतरणा, भातसा, विहार और तुलसी से की जाती है.

मुंबई को हर दिन 3,850 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति होती है

मुंबई को प्रतिदिन लगभग 4,000 मिलियन लीटर पानी की आवश्यकता होती है. बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) शहर को लगभग 3,850 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति करती है, लेकिन शहर की कुल आवश्यकता लगभग 4,200 मिलियन लीटर है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2025 01:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).