Mumbai's Kabootar Khanas to Be Shut Down: नागरिकों के स्वास्थ्य को लेकर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, मुंबई के सभी कबूतरखाने होंगे बंद!

विधान परिषद सदस्य (MLC) मनीषा कयांडे की बातों को भारतीय जनता पार्टी की नेता चित्रा वाघ ने भी समर्थन किया. चित्रा वाघ ने कहा कि उनकी मौसी की मृत्यु कबूतरों की बीट से हुई बीमारी के कारण हुई थी.

(Photo Credits WC)

Mumbai's Kabootar Khanas to Be Shut Down: मुंबई में नागरिकों के स्वास्थ्य को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को आदेश दिया है कि वह शहर भर में बने सभी कबूतरखानों (Kabootar Khanas) को तत्काल बंद करे. यह आदेश कबूतरों की बीट और पंखों से होने वाली गंभीर सांस संबंधी बीमारियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

विधान परिषद में उठा मामला

मुंबई के कबूतरखानों को लेकर यह मुद्दा गुरुवार, 3 जुलाई 2025 को महाराष्ट्र विधान परिषद में उठाया गया, जब शिवसेना नेता और नामित विधान परिषद सदस्य (MLC) मनीषा कयांडे ने बताया कि कबूतरखानों के आसपास रहने वाले लोग लगातार बीमार पड़ रहे हैं. कबूतरों की बीट और पंखों से वायुमंडल में मौजूद कणों के कारण फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही हैं. जो लोगों के जान के लिए ख़तरा साबित हो रहा है. इसलिए शहर के सबही कबूतर खानें बंद किया जाये. यह भी पढ़े: Maharashtra Politics: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला! राज्य के कई नेताओं की Y सुरक्षा घटाई, इनमें से अधिकतर शिंदे गुट से

बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने भी किया समर्थन

विधान परिषद सदस्य (MLC) मनीषा कयांडे की बातों को भारतीय जनता पार्टी की नेता चित्रा वाघ ने भी समर्थन किया. चित्रा वाघ ने कहा कि उनकी मौसी की मृत्यु कबूतरों की बीट से हुई बीमारी के कारण हुई थी.

सरकार ने BMC को तत्काल बंद करने का दिए आदेश

महाराष्ट्र विधान परिषद में इस स्वास्थ्य समस्या के मुद्दे पर जवाब देते हुए, प्रदेश के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे की ओर से मंत्री उदय सामंत ने बताया कि मुंबई में इस समय कुल 51 कबूतरखाने मौजूद हैं. उन्होंने कहा, "BMC को निर्देश दिया जाएगा कि वह एक महीने के भीतर जागरूकता अभियान शुरू करे और साथ ही, तत्काल इन कबूतरखानों को बंद करने की प्रक्रिया शुरू करे.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल के सामने रखा 185 रनों का टारगेट, जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच पांचवें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\