Mumbai Weather: चिलचिलाती गर्मी के बीच ठंडक का होगा एहसास; 20 डिग्री से नीचे जा सकता है पारा

मुंबई में गर्मियों की दस्तक के बीच ठंडक का एहसास होने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 22 मार्च को मुंबई की सुबह मार्च 2025 की सबसे ठंडी सुबह हो सकती है.

Representational Image | Pixabay

Mumbai Weather: मुंबई में गर्मियों की दस्तक के बीच ठंडक का एहसास होने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 22 मार्च को मुंबई की सुबह मार्च 2025 की सबसे ठंडी सुबह हो सकती है. शहर के कुछ इलाकों में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर सकता है, जबकि इंटीरियर MMR क्षेत्रों में 17-19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. आइए जानते हैं मुंबई के मौसम का पूरा अपडेट.

मौसम विभाग का कहना है कि सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा छाया रहेगा, जिससे मौसम सुहावना बनेगा. जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी. इससे पहले शुक्रवार यानी 21 मार्च को भी मुंबई की सुबह हल्की धुंध और ठंडी हवा के साथ हुई.

दिल्ली, बेंगलुरु सहित भारत के 9 शहरों में बढ़ रहा है हीटवेव का खतरा, मुंबई सबसे ज्यादा प्रभावित; रिपोर्ट.

सुहानी होगी मुंबई की सुबह

तापमान में गिरावट

पिछले कुछ दिनों तक हुई भीषण गर्मी के बाद मुंबई के तापमान में गिरावट आ रही है. मौसम अपडेट के अनुसार मुंबई के कई इलाकों में सुबह के समय तापमान 20 डिग्री से नीचे जा सकता है. इस बार मार्च में मुंबई में इस तापमान का होना थोड़ा खास है. पिछले कुछ हफ्तों की तुलना में इस सप्ताह तापमान में गिरावट देखी गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

AIMPLB ने सुप्रीम कोर्ट में रखी अपनी बात, मस्जिदों में महिलाओं के प्रवेश पर रोक नहीं; पर मेन डोर से एंट्री का आग्रह नहीं कर सकतीं

Mumbai Traffic Row: मुंबई में मंत्री गिरीश महाजन से भिड़ने वाली महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज, वर्ली इलाके में ट्रैफिक जाम को लेकर हुआ था विवाद; VIDEO

Maharashtra News: महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के लिए 1 मई से मराठी अनिवार्य, विवाद के बीच परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक 28 अप्रैल को यूनियन नेताओं के साथ करेंगे बड़ी बैठक