Mumbai Water Lakes Update: महाराष्ट्र में बारिश के बीच मुंबईवासियों को बड़ी राहत, सातों झीलों का जल स्तर बढ़ा, अब तक 46.91 फीसदी जमा हुआ पानी

मुंबई में यदि बारिश इसी रफ्तार से जारी रही, तो जुलाई के अंत तक इन झीलों का जलस्तर लगभग 100% तक पहुंच सकता है. हालांकि पिछले साल मानसून के देरी से आने की वजह से इन प्रमुख झीलों में जून महीने में कुछ ही फीसदी पानी जमा अहा था.

(Photo Credits BMC)

Mumbai Water Lakes Update:  मॉनसून की बारिश के चलते मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली सातों प्रमुख झीलों में जलस्तर में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) द्वारा 3 जुलाई को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, तानसा, मोदक सागर, मध्य वैतरणा, ऊपरी वैतरणा, भाटसा, विहार और तुलसी झीलों में कुल मिलाकर 46.91% पानी जमा हो चुका है। यह मुंबईवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है, खासकर तब जब मानसून को शहर में दस्तक दिए अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है.

सातों झीलों के जल्द भरने के उम्मीद

मुंबई में यदि बारिश इसी रफ्तार से जारी रही, तो जुलाई के अंत तक इन झीलों का जलस्तर लगभग 100% तक पहुंच सकता है.  हालांकि पिछले साल मानसून के देरी से आने की वजह से इन प्रमुख झीलों में जून महीने में कुछ ही फीसदी पानी जमा अहा था. यह भी पढ़े: Mumbai Lakes Update: महाराष्ट्र में अच्छी बारिश से मुंबई को सप्लाई करने वाली झीलों का जलस्तर बढ़ा, जानें सुबह 6 बजे तक कितना फीसदी जमा हुआ पानी

Mumbai को पानी की कटौती से मिली राहत

पिछले वर्षों की तुलना में इस बार स्थिति बेहतर है. आमतौर पर गर्मी शुरू होते ही, यानी अप्रैल महीने से, पानी की मांग बढ़ने और झीलों में जलस्तर घटने के चलते BMC को हर साल कुछ प्रतिशत पानी की कटौती करनी पड़ती थी. लेकिन इस साल, समय पर और पर्याप्त बारिश के कारण BMC को अब तक पानी की कोई कटौती नहीं करनी पड़ी है.

मानसून देरी से आने पर करनी पड़ती कटौती

BMC अधिकारियों की माने तो यदि मानसून में देरी होती, तो मुंबई को पानी संकट का सामना करना पड़ सकता था. लेकिन वर्तमान हालात देखते हुए, मुंबई के लिए यह राहत की बात है कि झीलें जल्द ही भर सकती हैं और पूरे वर्ष के लिए पानी की आपूर्ति की जा सकती हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट