Mumbai Water Lakes Update 15 July: मुंबई में पानी का संकट खत्म! झीलों में 78.30 फीसदी जमा हुआ जलभंडार

मौजूदा हालात को देखते हुए विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले एक से दो हफ्तों में सभी झीलें पूरी तरह भरकर ओवरफ्लो होने लगेंगी. इससे मुंबई को पानी संकट से पूरी तरह मुक्ति मिल सकती है.

(Photo Credits BMC)

Mumbai Water Lakes Update 15 July: मुंबईवासियों के लिए यह एक राहत भरी खबर है. महाराष्ट्र के झीलवाले क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते पीने के पानी का संकट अब लगभग समाप्त हो गया है.  15 जुलाई तक मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली सातों झीलों में कुल 78.30 फीसदी जलभंडार भर चुका है. कुछ झीलें तो ओवरफ्लो होकर बहने भी लगी हैं.

हर दिन बढ़ रहा है जलस्तर

मुंबई को पानी देने वाली झीलों में हर दिन जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. मानसून की दस्तक के बाद से ही BMC (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) रोज़ाना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पहले ट्विटर) पर झीलों में जल स्तर की स्थिति को लेकर हर अपडेट दे रही है. 15 जुलाई, मंगलवार को BMC ने बताया कि सुबह 6 बजे तक झीलों में 78.30% पानी जमा हो चुका है. यह भी पढ़े: Modak Sagar Lake Update: मुंबई में पानी का संकट ख़त्म, मध्य वैतरणा के बाद मोदक सागर झील भी ओवर फ्लो; देखें VIDEO

 

जल्द ही सभी झीलें हो सकती हैं ओवरफ्लो

मौजूदा हालात को देखते हुए विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले एक से दो हफ्तों में सभी झीलें पूरी तरह भरकर ओवरफ्लो होने लगेंगी. इससे मुंबई को पानी संकट से पूरी तरह मुक्ति मिल सकती है.

पिछले साल करना पड़ा था पानी की कटौती

गौरतलब है कि पिछले साल मानसून की धीमी शुरुआत के कारण झीलों में जल स्तर काफी कम था, जिस वजह से BMC को जून से पहले ही पानी की 10 फीसदी कटौती करनी पड़ी थी. लेकिन इस साल अच्छी और लगातार बारिश ने हालात को पूरी तरह बदल दिया है.

इन झीलों से मुंबई को होता है पानी सप्लाई

बताना चाहेंगे कि मुंबई में रहने वालों के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) अपर वैतरणा, मध्य वैतरणा, मोडक सागर, तानसा, भातसा, विहार और तुलसी झील से पानी सप्लाई करती हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ेगी गर्मी, पहाड़ों पर हल्की बारिश के आसार; IMD से जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\