Mumbai: युगांडा का नागरिक 16.8 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ मुंबई हवाईअड्डे पर गिरफ्तार

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर युगांडा के एक नागरिक को 16.8 करोड़ रुपये की 2.4 किलोग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

प्रतिकात्मक तस्वीर Photo Credit Files)

नई दिल्ली, 17 अप्रैल: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर युगांडा के एक नागरिक को 16.8 करोड़ रुपये की 2.4 किलोग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. सीमा शुल्क के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया. वह रविवार को युगांडा के एंतेबे से यहां आया था. अधिकारी ने कहा, ड्रग्स को कार्टन के एक फॉल्स कैविटी में छुपाया गया था. यह भी पढ़ें: Mumbai: कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, मुंबई एयरपोर्ट से विदेशी नागरिक से पकड़ी 16.8 करोड़ रुपये की हेरोइन (Watch Video)

अधिकारी ने कहा कि आरोपी को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8 के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए पाया गया और उसने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21, धारा 23 और धारा 29 के तहत दंडनीय अपराध किया. तदनुसार, उसे हिरासत में लिया गया. एनडीपीएस अधिनियम की धारा 43 (ए) के तहत नशीला पदार्थ जब्त किया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में लाडकी बहनों को एक और मौका, e-KYC की समय सीमा 30 अप्रैल तक बढ़ी, ऐसे करें पूरी प्रक्रिया

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट