देश

Mumbai: जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर से दो युवक गिरफ्तार, दोनों अज्ञात शख्स जीशान को फॉलो कर रहे थे

एनसीपी के नेता और पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर से पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है. जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के मुताबिक दोनों अज्ञात शख्स जीशान को फॉलो कर रहे थे.

Mumbai: जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर से दो युवक गिरफ्तार, दोनों अज्ञात शख्स जीशान को फॉलो कर रहे थे

मुंबई, 26 जून : एनसीपी के नेता और पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर से पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है. जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के मुताबिक दोनों अज्ञात शख्स जीशान को फॉलो कर रहे थे.

मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों ग्रामीण इलाके से आए थे. दोनों को जीशान सिद्धीकी से मिलना था. दोपहर 12:30 बजे दोनों जीशान सिद्दीकी के ऑफिस पहुंचे. ऑफिस में मौजूद लोगों से दोनों ने जीशान सिद्धीकी से मिलाने की बात कही, लेकिन उन्हें मना कर दिया गया. इसलिए वे शाम तक रुके रहे. इसके बाद जीशान सिद्दीकी के ऑफिस से पुलिस को फोन गया. पुलिस ने दोनों से पूछताछ की और इस दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. यह भी पढ़ें : Jagannath Puri Rath Yatra 2025 Live Streaming: जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, बारिश में भी नहीं डगमगाई आस्था; लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देखें सीधा प्रसारण

पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों की वित्तीय हालत ठीक नहीं है. दोनों का मसाले का छोटा सा व्यापार है, जिसमें उन्हें नुकसान हुआ है. इसी वजह से वे जीशान सिद्दीकी से आर्थिक मदद मांगने के लिए वह आए थे. यही वजह थी कि जीशान के ऑफिस से मना किए जाने के बाद भी वे उनसे मिलने के लिए कार्यालय के बाहर 3-4 घंटे तक इंतजार करते रहे. पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया.

बता दें कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या 12 अक्टूबर, 2024 को मुंबई के बांद्रा में उनके बेटे के ऑफिस के बाहर गोली मारकर की गई थी. गुरमेल सिंह, धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम ने बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाई और घटना घटनास्थल से भागने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों की मदद से गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप को पकड़ लिया गया, जबकि शिवकुमार गौतम भागने में कामयाब हो गया. बाद में उसे उत्तर प्रदेश के बहराइच से गिरफ्तार किया गया, जब वह नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था. एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी जीशान अख्तर को कनाडा में हिरासत में लिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2025 08:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).