मुंबई: गोवंडी में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
मुंबई के गोवंडी में एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार और ब्लैकमेल करने पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. आरोपियों ने शुक्रवार को महिला को एक कमरे में बुलाया जहां उससे बलात्कार किया गया. पीड़िता ने सोमवार को अपने अभिभावक को इस बारे में बताया जिसके बाद पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई गई.
मुंबई : मुंबई के गोवंडी में एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार और ब्लैकमेल करने पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी के अनुसार आरोपी अमजद अली खान (30) ने कुछ समय पहले महिला से दोस्ती की थी और उसने उसे नग्न तस्वीर भेजने के लिए मना लिया था.
इसके बाद उसने और उसके साथी नूर नजीर शेख (43) ने उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. धिकारी ने कहा, ‘‘उन्होंने महिला को उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी करने की धमकी भी दी.
यह भी पढ़ें : दिल्ली हाई कोर्ट ने सामूहिक बलात्कार मामले में 30 साल की सजा काट रहे व्यक्ति को किया रिहा
आरोपियों ने शुक्रवार को महिला को एक कमरे में बुलाया जहां उससे बलात्कार किया गया. पीड़िता ने सोमवार को अपने अभिभावक को इस बारे में बताया जिसके बाद पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई गई.’’ट्रॉम्बे पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक सिद्धेश्वर गोव ने बताया कि खान और शेख को गोवंडी से गिरफ्तार किया गया है और वे 11 सितम्बर तक पुलिस हिरासत में रहेंगे.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2019 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

