मुंबई में ट्रांसजेंडर आध्यात्मिक ‘गुरु मां’ ज्योति गिरफ्तार, बांग्लादेशी नागरिक होने के बावजूद फर्जी पहचान से 30 साल से भारत में रह रहीं थीं

मुंबई पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रांसजेंडर आध्यात्मिक गुरू 'गुरु मां' ज्योति को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 30 वर्षों से फर्जी भारतीय पहचान के सहारे देश में अवैध रूप से रह रही थीं

(Photo: Pexels)

Transgender Spiritual Leader Guru Maa Arrested: मुंबई पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रांसजेंडर आध्यात्मिक गुरू 'गुरु मां' ज्योति को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 30 वर्षों से फर्जी भारतीय पहचान के सहारे देश में अवैध रूप से रह रही थीं. जांच में खुलासा हुआ है कि ज्योति बांग्लादेश की नागरिक हैं और उन्होंने भारत में रहने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों को फर्जी तरीके से तैयार कराया था.

वेरिफिकेशन प्रक्रिया में सच का हुआ खुलासा

पुलिस के अनुसार, ज्योति के दस्तावेजों की वेरिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान संदेहास्पद जानकारी सामने आई, जिसके बाद गहराई से जांच की गई. जांच में यह पुष्टि हुई कि उन्होंने भारतीय नागरिक के रूप में फर्जी पहचान बनाई और उसे आधिकारिक दस्तावेजों के जरिए मान्यता दिलाई. यह भी पढ़े: Delhi: दक्षिण पश्चिम दिल्ली पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार

ज्योति के खिलाफ इन धाराओं में केस दर्ज

ज्योति के खिलाफ अब इमिग्रेशन कानून, धोखाधड़ी और विदेशी नागरिकों से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने फर्जी दस्तावेज जब्त कर लिए हैं और इस बात की भी जांच की जा रही है कि उन्होंने इन दस्तावेजों के आधार पर और किन सुविधाओं या योजनाओं का लाभ उठाया है. फिलहाल मुंबई पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए आगे की पूछताछ और जांच में जुटी है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड