Mumbai Temperature: मुंबई में तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार- इस तरह करें गर्मी से खुद का बचाव

मुंबई में शनिवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि इस बार गर्मी भीषण पड़ेगी. इसका असर मार्च महीने में ही दिखना शुरू हो गया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- IANS)

मुंबई: देश के पश्चिमी इलाकों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया. हीट वेव से मुंबई (Mumbai) सहित महाराष्ट्र (Maharashtra) के कई शहरों में तापमान रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ गया है. मार्च खत्म होने से पहले ही मुंबई का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. मुंबई में शनिवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि इस बार गर्मी भीषण पड़ेगी. इसका असर मार्च महीने में ही दिखना शुरू हो गया है. COVID-19 in Mumbai: मुंबई में बढ़ेगी सख्ती, अब 4 या 5 केस मिलने पर पूरी सोसायटी सील कर देगी BMC.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, मुंबई (RMC मुंबई) ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी. मुख्य रूप से मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में लोगों को भीषण गर्मी से जूझना होगा. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस साल भयानक गर्मी पड़ेगी और जानलेवा लू का प्रकोप देखने को मिलेगा.

1956 के बाद इस बार मार्च में सबसे अधिक गर्मी:

क्षेत्रीय मौसम विभाग के उपमहानिदेशक के. एस. होसलिकर का कहना है कि तापमान अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही रह सकता है. उन्होंने इस दौरान सभी से ध्यान रखने की अपील की है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि तापमान अभी और बढ़ सकता है.

इस तरह करें बचाव:

स्काईमेट वेदर के मुताबिक मुंबई में तापमान में अचानक आई इस बढ़ोतरी का कारण उत्तर-पूर्वी और गरमी से चलने वाली शुष्क और गर्म हवाओं को माना जा सकता है. इस बीच दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान और उससे सटे कच्छ क्षेत्र पर एक चक्रवात का प्रकोप जारी है. हवा की दिशा 30 मार्च से, नॉर्थएस्टरली से नॉर्थवेस्टरली और वेस्टरली में बदल जाएगी. इसके बाद मुंबई को गर्मी से राहत मिलने का अनुमान है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Gaddafi Stadium Pitch Report: गद्दाफी स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Lahore Weather Update: लाहौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल