Mumbai Shocker: ऑनलाइन मसाज सर्विस की तलाश कर रहा था शख्स, Escort Site पर पत्नी और बहन की तस्वीरें देख खिसकी पैरों तले जमीन

मुंबई के एक शख्स को तगड़ा झटका उस वक्त लगा जब ऑनलाइन मसाज सर्विस की तलाश करते समय उसे एस्कॉर्ट वेबसाइट पर अपनी पत्नी और बहन की तस्वीरें देखने को मिलीं. इस मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

Mumbai Shocker: मुंबई (Mumbai) के एक शख्स को तगड़ा झटका उस वक्त लगा जब ऑनलाइन मसाज सर्विस (Online Massage Service) की तलाश करते समय उसे एस्कॉर्ट वेबसाइट (Escort Website) पर अपनी पत्नी और बहन की तस्वीरें देखने को मिलीं. इस मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर एस्कॉर्ट और मसाज वेबसाइटों पर महिलाओं की तस्वीरें सोशल मीडिया से पोस्ट करती थी. बताया जा रहा है कि मुंबई के खार (Khar) इलाके में रहने वाले 31 वर्षीय व्यक्ति ऑनलाइन मसाज सर्विस की तलाश कर रहा था, उसी दौरान उसे अपनी पत्नी और बहन की तस्वीरें एस्कॉर्ट वेबसाइट पर देखने को मिलीं. एस्कॉर्ट वेबसाइट पर उनकी तस्वीरें देखने के बाद उस शख्स ने अपनी पत्नी और बहन से बात की तो उन्होंने बताया कि ये तस्वीरें उन्होंने चार साल पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की थीं.

पत्नी और बहन से बात करने के बाद शख्स ने मसाज सर्विस बुक करने के लिए वेबसाइट पर दिए गए एक नंबर पर संपर्क किया, जिसका जवाब एक महिला ने दिया. शख्स ने महिला को खार पश्चिम के एक होटल में मिलने के लिए कहा और महिला मान गई. जल्द ही महिला उससे मिली और घटना के बारे में पूछे जाने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट शुरु कर दी, फिर उसने भागने की कोशिश की. हालांकि युवक ने किसी तरह उस महिला को पकड़ लिया और उसे थाने ले जाया गया. यह भी पढ़ें: मुंबई: Javed Akhtar के खिलाफ जारी हुआ समन, RSS के खिलाफ टिप्पणी का आरोप

जांच के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया. मामले की तफ्तीश कर रही पुलिस को शक है कि महिला उस गिरोह का हिस्सा हो सकती है, जो सोशल मीडिया से ऐसी एस्कॉर्ट और मसाज वेबसाइट पर खूबसूरत महिलाओं की तस्वीरें अपलोड करता है. आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उसे एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

बहरहाल, पुलिस आरोपी महिला से जुड़े सभी लोगों की तलाश कर रही है. इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें अपलोड करते समय सावधानी बरतने की भी अपील की है और उन्हें अपने प्रोफाइल को लॉक रखने के लिए कहा है, ताकि कोई भी उनकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल न कर सके.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CR Ticketless Commuters Penalty: सेंट्रल रेलवे की बड़ी कार्रवाई, मुंबई में बिना टिकट 9,509 यात्रियों से एक दिन में वसूला ₹71.38 लाख का जुर्माना