Mumbai Road Accident: मुंबई के जोगेश्वरी में तेज रफ्तार बाइक चालक ने 50 वर्षीय शख्‍स को मारी टक्कर, हालत गंभीर

मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में तेज रफ्तार बाइक चालक ने 50 वर्षीय एक व्यक्ति को टक्कर मार दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोरूचंद भगवानदास मौर्य नामक व्यक्ति सड़क पर जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मारी और बाइक चालक मौके से फरार हो गया.

मुंबई, 29 मार्च : मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में तेज रफ्तार बाइक चालक ने 50 वर्षीय एक व्यक्ति को टक्कर मार दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोरूचंद भगवानदास मौर्य नामक व्यक्ति सड़क पर जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मारी और बाइक चालक मौके से फरार हो गया.

स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद पास में मौजूद लोगों ने तुरंत उनकी मदद की और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में उनका इलाज शुरू किया गया है, और फिलहाल उनकी हालत गंंभीर बताई जा रही है. डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर रखे हुए हैं. यह भी पढ़ें : Sukma Encounter: सुकमा मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

घटना के बाद, स्थानीय ओशिवारा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 125(बी), 281 और मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 134(ए), 134(बी), 184 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने का काम शुरू कर दिया है, ताकि बाइक चालक की पहचान की जा सके और उसे पकड़ने में मदद मिल सके.

पुलिस ने बताया कि टक्कर मारने के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया था, और पुलिस अब उसे पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान अन्य साक्ष्य भी जुटाए जाएंगे, और आरोपी की पहचान होते ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा. अधिकारियों ने यह भी बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इस मामले को प्राथमिकता से लिया है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MHADA Mumbai Lottery 2026: मुंबई में म्हाडा का घर पाने की चाहत, 2,640 फ्लैट्स के लिए अब तक 16,400 से अधिक आवेदन; जानें एप्लीकेशन की लास्ट डेट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Narendra Modi Stadium Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का होगा कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स