Mumbai Rain Update: IMD का अलर्ट, मुंबई, ठाणे और पालघर में आज बारिश को लेकर 'ऑरेंज' और रायगढ़ के लिए 'रेड' अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' और रायगढ़ जिले के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है. विभाग के अनुसार इन जिलों में आज भारी बारिश हो सकती हैं. खासकर रायगढ़ और उत्तरी कोंकण क्षेत्रों में.

Representational Image | PTI

Mumbai Rain Update: मुंबई और आसपास के जिलों में एक बार फिर से मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. रविवार से ही मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और रायगढ़ समेत कई क्षेत्रों में तेज बारिश हो रही है. इससे जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है, वहीं कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति भी देखने को मिली है.

IMD का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' और रायगढ़ जिले के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है. विभाग के अनुसार इन जिलों में आज भारी बारिश हो सकती हैं. खासकर रायगढ़ और उत्तरी कोंकण क्षेत्रों में. यह भी पढ़े: Mumbai Rains: मौसम विभाग का अलर्ट, मुंबई में अगले 3 घंटे में भारी बारिश की संभावना; VIDEO

समय से पहले पहुंचा मानसून

इस साल मुंबई में मानसून सामान्य समय से करीब दो हफ्ते पहले पहले पहुंचा.  हालांकि शुरुआती दो दिन की तेज बारिश के बाद मौसम कुछ दिनों के लिए शांत हो गया था, लेकिन 15 जून से एक बार फिर से बारिश सक्रिय हो गई है.

नागरिकों से अपील

भारी बारिश को देखते हुए बीएमसी समेत स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील की है. निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति और ट्रैफिक अवरोध को लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट