Mumbai Rain Update: मुंबई में आज भी भारी बारिश की संभावना? IMD का अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं

मुंबई और आसपास के जिलों में रविवार रात से शुरू हुई तेज बारिश ने सोमवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. बीते दो दिनों से मुंबई और आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो रही है. वहीं, मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी बुधवार, 17 सितंबर को मुंबई और आसपास के जिलों के लिए बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

(Photo Credits Twitter)

Mumbai Rain Update: मुंबई और आसपास के जिलों में रविवार रात से शुरू हुई तेज बारिश ने सोमवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. बीते दो दिनों से मुंबई और आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो रही है. वहीं, मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी बुधवार, 17 सितंबर को मुंबई और आसपास के जिलों के लिए बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

मुंबई में आज गरज के साथ हो सकती है बारिश

IMD के अनुसार, इस दौरान मुंबई में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है. हालांकि फिलहाल मुंबई के कुछ इलाकों को छोड़कर बादल छाए हुए हैं, लेकिन बारिश की शुरुआत अभी नहीं हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून जाते-जाते अपना असर दिखा रहा है, जिससे यह अंतिम दौर की बारिश हो सकती है. यह भी पढ़े: Mumbai Rain Alert: मुंबई में बिगड़ सकते हैं हालात! IMD के रेड अलर्ट के बीच भारी बारिश शुरू

IMD की चेतावनी और सलाह

IMD ने मुंबई और आस पास के जिलों के लिए 17 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि गरज-चमक के साथ 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. यात्रियों को सतर्क रहने और बाढ़ प्रभावित इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

IMD के अनुसार यह बारिश मानसून के अंतिम चरण का हिस्सा है, जो अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है. यदि बारिश की तीव्रता बढ़ी तो यातायात बाधित हो सकता है, इसलिए लोकल ट्रेन, बस और फ्लाइट अपडेट चेक करें.

अधिक अपडेट के लिए IMD की वेबसाइट पर जाएं

अधिक अपडेट के लिए IMD की वेबसाइट mausam.imd.gov.in/mumbai पर नजर रखें.  ताकि आप भारी बारिश सेस कहीं आने जानें से बच सकें

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\